प्रयागराज में बिग फैन पूनम समेत प्रशसंकों ने खास अंदाज में मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

प्रयागराज, 11 अक्टूबर . सदी के महानायक अमिताभ बच्चन Sunday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. Mumbai से लेकर प्रयागराज तक उनके चाहने वालों में जश्न का माहौल है. हर कोई अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बनाना चाहता है, जिसके लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं.

इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन और शारदीय नवरात्रि के मौके पर दारागंज के ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया. उन्होंने Bollywood के महानायक के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. इस पूजा-अर्चना में प्रयागराज की चित्रकार और अमिताभ बच्चन (बिग बी) की बहुत बड़ी फैन पूनम किशोर ने भी शामिल हुईं.

पूनम किशोर अमिताभ बच्चन की पेंटिंग्स बनाने के लिए जानी जाती हैं. पूनम किशोर मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के मंच पर अमिताभ बच्चन से खास मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने बिग बी को उनकी ही जीवनशैली और कविताओं पर आधारित एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की थी. अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के पर पूनम ने हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके दीर्घ आयु की कामना की.

पूनम किशोर ने से बातचीत में कहा, “अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भव्य आयोजन करती हूं. एक बार मैंने मधुशाला पर ट्वीट किया था, जिस पर बिग बी ने कहा था कि हमारे लिए भी कुछ बनाइए. इसके बाद मैंने अमिताभ बच्चन के लाइफ स्टाइल पर संग्रह तैयार किए हैं. मैं अमिताभ बच्चन के साथ हरिवंश राय बच्चन की भी बहुत बड़ी फैन हूं. मैंने हरिवंश राय बच्चन की कविता संग्रह ‘मधुशाला” पर 14 साल में चित्र संग्रह तैयार किए. इसी संग्रह के कारण मेरी मुलाकात 2011 में बिग बी से हुई थी. अमिताभ बच्चन मेरी पेंटिंग को देखकर बहुत खुश हुए थे. इसके बाद उनके घर जलसा में कई बार मुलाकात की.”

पूनम किशोर ने कहा, “अमिताभ बच्चन के घर में मेरी बनाई हुई मधुशाला की पेंटिग लगी है. इसके साथ ही बिग बी के लाइफ स्टाइल पर मेरे द्वारा बनाई पेटिंग भी उनके पास हैं. मेरी दो पेंटिग को बिग बी अपने ब्लॉक पर लगा चुके हैं. मेरी शुभकामना है कि बिग बी हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें.”

–

ओपी/पीएम