प्रमोद तिवारी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सामने खड़ी हार को देखकर खो बैठी है आपा

गोरखपुर, 20 नवंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी ने Friday को से बातचीत के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सामने खड़ी हार को देखकर मानसिक रूप से असंतुलित हो गई है और अब आपा खो बैठी है. भाजपा के नेता प्रेस को निशाना बनाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमोद तिवारी ने कहा, “किरेन रिजिजू, आप भी सवाल प्लांट करा लीजिए, सवाल पूछिए और अपने Prime Minister से कहिए कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दें. आज तक जो व्यक्ति साढ़े बारह साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाया, उसके नेता ऐसी बातें कर रहे हैं. जब विदेशों में उनसे सवाल पूछा जाता है तो वे भाग खड़े होते हैं, और जब वे भागते हैं तो India देश की बड़ी जगहंसाई होती है.”

उन्होंने कहा कि यह काम किरेन रिजिजू आप करते हैं. जब राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है तो आप ऐसे सवाल पूछवाते हैं, जिससे राहुल गांधी पर दबाव बने, लेकिन राहुल गांधी उनका सामना करते हैं.

प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी पर Pakistan से मोह रखने के आरोपों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उस इंदिरा गांधी के पोते हैं, जिन्होंने चौदह दिन में Pakistan के दो टुकड़े करके बांग्लादेश बना दिया था. वहीं, पीएम मोदी ने चौथे दिन ही युद्ध बंद कर दिया. एक कमजोर Prime Minister का यही हाल है.

प्रमोद तिवारी ने कहा, “विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी ने जो सवाल उठाया है, उसका मैं समर्थन करता हूं. India एक शक्तिशाली देश है, उसके संबंध आसपास के देशों से अच्छे हैं. अमेरिका ने जब ईरान पर हमला किया था, जिसमें उनका सर्वोच्च नेतृत्व और परिवार मारा गया. उस समय यह भी हिम्मत नहीं पड़ी कि India के Prime Minister श्रद्धांजलि देते. India दूर से ऐसे देख रहा था, जैसे मैच को देखा जाए.

गोरखपुर में हुए हादसे को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है. मैं विनम्र श्रद्धांजलि उस बच्चे को अर्पित करता हूं, जो इस हादसे में मारा गया. उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. पर लगता है कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि हो गई है.”

उन्होंने कहा कि सामने खड़ी हार को देखकर भाजपा आपा खो बैठी है. अखिलेश यादव का दुर्घटना या उनकी रैली से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. फिर भी अखिलेश यादव को ब्लेम किया जा रहा है. वह घटना उनसे बहुत दूर थी. बुलडोजर अपना काम करके वापस जा चुका था और किसी को मालूम नहीं था कि आगे समर्थकों ने क्या कर रखा था. अगर समर्थकों ने बुलडोजर चढ़ाया है, तो यह पहली बार तो नहीं हुआ है. तमाम जगहों पर ऐसा होता है. तमाम रैलियां होती हैं, जिनमें लौटते हुए दुर्घटनाएं होती रही हैं. लोग मारे गए, सड़क पर चलने वाले लोग मारे गए. उस समय इस तरह हमले तो नहीं हुए. भाजपा एक डरी-सहमी पार्टी है और गोरखपुर में अखिलेश की जो सफलता थी, उससे चिढ़कर, नाराज होकर, घबराकर यह बयान दिया गया है.

–

पीआईएम/एबीएम