प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, नमो घाट पर आयोजित एयर शो में होंगे शामिल

वाराणसी, 17 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi का 25 अक्टूबर को काशी दौरा है. इस दौरान नमो घाट पर वायुसेना का एयर शो आयोजित किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने यह जानकारी दी.

भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “Prime Minister मोदी वाराणसी आ रहे हैं. वे 25 अक्टूबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे.”

उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर एक एयर शो आयोजित किया जाएगा. इसमें राफेल और हरक्यूलिस समेत वायुसेना के दूसरे लड़ाकू विमान गूजेंगे. यह सब वाराणसी की जनता देखेगी और लगभग 50 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है.”

प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 24 अक्टूबर को वाराणसी के स्कूलों के बच्चे एयर शो में पहुंचेंगे और उस शो को देखेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि एयर शो के दौरान गाजीपुर और प्रयागराज जैसे स्थानों से विमान उड़ान भरेंगे. यह कार्यक्रम भव्य होगा और यह वाराणसी की जनता के लिए पहला अवसर होगा.

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम Prime Minister मोदी की प्रेरणा से हो रहा है. मैं वाराणसी की जनता की ओर से अपने देश के Prime Minister मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं.

उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 व 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो का आयोजन होगा. ‘विंग्स ओवर गंगा’ की थीम पर राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम भी रोमांचक करतब दिखाएंगी.

फिलहाल, एयर शो की तैयारियों में तेजी लाई गई है. एयर शो और सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण नमो घाट को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है. नमो घाट घूमने आए लोग वापस लौटाए जा रहे हैं. एयर शो के मुख्य आयोजन स्थल नमो घाट पर रंगाई-पुताई और आकर्षक पेंटिंग का काम जोरों पर है. बड़े पैमाने पर टेंट लगाने और आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का कार्य चल रहा है. वहीं, कर्मचारी घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटे हैं.

–

डीसीएच/