
New Delhi, 19 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 20 नवंबर को New Delhi के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. तीन दिवसीय इस मंच का उद्देश्य एससीओ देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को सामने लाना और सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देना है.
Prime Minister कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, Prime Minister मोदी 20 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे इस मंच का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक चलेगा. इसमें विभिन्न देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
इस पहल की शुरुआत Prime Minister मोदी की ओर से वर्ष 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में दिए गए प्रस्ताव से हुई थी. उन्होंने एससीओ के तहत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच स्थापित करने का सुझाव दिया था. बाद में बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया.
उद्घाटन समारोह में ‘सिविलाइजेशन्स इन कन्वर्सेशन-कल्चरल शो’ नाम से विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की जाएगी. इसमें संगीत, नृत्य, दृश्य कहानी और कथावाचन के माध्यम से India और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाया जाएगा. इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम-विश्व एक परिवार है’ रखी गई है.
मंच के दौरान India की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी. इनका शीर्षक ‘अस्तित्व-द एसेंस ऑफ आवर एग्जिस्टेंस’ रखा गया है. इसके तहत 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के दिल्ली के इतिहास को पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें खुदाई से प्राप्त अवशेष, कलाकृतियां, वास्तुशिल्प के टुकड़े और अन्य महत्वपूर्ण खोजें प्रदर्शित होंगी.
इसके अलावा ‘महाIndia स्क्रॉल पवेलियन-अनंत : 18वीं सदी की दुर्लभ महाIndia पांडुलिपि’ भी आकर्षण का केंद्र होगी. इसमें चित्रों से सुसज्जित महाIndia की दुर्लभ हस्तलिखित स्क्रॉल प्रदर्शित की जाएगी, जो India की समृद्ध महाकाव्य और कलात्मक परंपराओं को दर्शाएगी.
इस दौरान 21 और 22 नवंबर को चार विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे. इनमें विद्वान, शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
इन सत्रों में संगीत और प्रदर्शन कलाओं, वस्त्रों, खानपान और पारंपरिक खेलों जैसी सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों पर विचार-विमर्श होगा. इसके अलावा कला और वास्तुकला की साझा परंपराओं, भाषाई एवं साहित्यिक विरासत, लिपियों और पांडुलिपियों तथा मठों से जुड़े ऐतिहासिक मार्गों और दार्शनिक परंपराओं पर भी चर्चा की जाएगी.
इस मंच का मुख्य उद्देश्य एससीओ देशों की आपस में जुड़ी सभ्यतागत विरासत को रेखांकित करना, लोगों के बीच संपर्क मजबूत करना और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद एवं सहयोग को नई गति देना है.
–
डीएससी
Skip to content