
New Delhi, 14 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Maharashtra के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.
इस कार्यक्रम के दौरान, Prime Minister लगभग 3,000 करोड़ रुपए की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है.
Prime Minister 173 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और Prime Minister जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत 100 बहुउद्देश्यीय केन्द्र शामिल हैं, जो सेवाओं की आपूर्ति और सामुदायिक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में काम करेंगे. वह पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.
जिन अन्य प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ‘ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (टीआरआई) का भवन और मिजोरम के आइजोल में ‘रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ शामिल हैं. इनका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करना है. यह संग्रहालय मिजो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, वीरता एवं बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ मिजो लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहर को भी प्रदर्शित करता है. इसका नाम 19वीं सदी की मिजो महिला प्रमुख ‘रोपुइलियानी’ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का साहसपूर्वक विरोध किया था. उन्हें जनजातीय प्रतिरोध और बलिदान के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है.
Prime Minister 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे. इससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी. वह जनजातीय उत्पादकों के लिए बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केन्द्रों (टीएमएमसी) का शिलान्यास भी करेंगे. इसके अलावा, Prime Minister पीएम-जनमन और डीएजेजीयूए के तहत 42 अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे.
यह कार्यक्रम ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के समापन का प्रतीक होगा, जो 1 से 15 नवंबर 2026 तक देश भर में मनाया जा रहा है. इस पखवाड़े के दौरान राष्ट्रीय एवं जमीनी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इनमें President का ईएमआरएस के विद्यार्थियों के साथ संवाद, राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, जनजातीय चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, और ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के तहत जनजातीय गांवों में सामुदायिक सेवा अभियान शामिल हैं.
–
एमएस/
Skip to content