प्रधानमंत्री मोदी 13-14 नवंबर को करेंगे कर्नाटक और गुजरात का दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

New Delhi, 11 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक और Gujarat का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा Gujarat के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.

13 नवंबर को सुबह करीब 10:45 बजे Prime Minister Bengaluru स्थित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. प्रशांति कुटीरम, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) का मुख्य परिसर है. इसकी स्थापना 1975 में आधुनिक विज्ञान और भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी. एस-व्यासा को वर्ष 2002 में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला था और यह योग शिक्षा एवं शोध के लिए समर्पित संस्थान है.

इस अवसर पर Prime Minister गोल्डन जुबली एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे और केरल के तिरुवनंतपुरम में एस-व्यासा के नए ऑफ-कैंपस केंद्र का शुभारंभ करेंगे. यह समारोह 13 से 23 नवंबर 2026 तक ‘विकसित India 2047’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक और पूर्व Government्यवाह एच.वी. शेषाद्रि की जन्मशती भी मनाई जाएगी. उन्होंने एस-व्यासा और प्रशांति कुटीरम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. दोपहर करीब 12:45 बजे Prime Minister तवारेकेरे से आईआईएम Bengaluru मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वह 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

Prime Minister कालेना अग्रहार से तवारेकेरे तक की Bengaluru मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे. करीब 3,470 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह लाइन शहर में यातायात सुविधा को बेहतर बनाएगी, यात्रा समय कम करेगी और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाएगी.

Prime Minister कई बड़ी बिजली और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें कोप्पल-2 और गडग-2 अक्षय ऊर्जा जोन ट्रांसमिशन परियोजना (करीब 4,450 करोड़ रुपए) और बीदर सौर ऊर्जा जोन ट्रांसमिशन परियोजना (करीब 1,370 करोड़ रुपए) की परियोजना शामिल है. इन परियोजनाओं से कर्नाटक में उत्पन्न हजारों मेगावाट अक्षय ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

वह दावणगेरे, चित्रदुर्ग और बल्लारी क्षेत्रों में नई अक्षय ऊर्जा ट्रांसमिशन परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, जिन पर 4,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा.

Prime Minister मंगलुरु में 850 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित India की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा का लोकार्पण करेंगे. इसकी भंडारण क्षमता 80,000 मीट्रिक टन है. इसके साथ ही 9.4 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइपलाइन भी बनाई गई है, जिससे एलपीजी के भंडारण और परिवहन में सुविधा होगी. वह Bengaluru में एमआरपीएल के देवनगोंठी मार्केटिंग टर्मिनल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसकी लागत करीब 330 करोड़ रुपए है.

Prime Minister Bengaluru के हरलाकुंटे में गेल के संपीड़ित बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास करेंगे. यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 300 टन नगर निगम के कचरे को संसाधित कर 12.6 टन स्वच्छ संपीड़ित बायोगैस का उत्पादन करेगा. इससे कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. Prime Minister अमृत India स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें चामराजनगर, चिक्कमगलूरु, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड स्टेशन शामिल हैं.

इसके अलावा वह 45 किलोमीटर लंबी बागलकोट-वंडाल रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 55 किलोमीटर लंबे सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट रेलखंड के विद्युतीकरण का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही Bengaluru-मंगलुरु रेलमार्ग पूरी तरह विद्युतीकृत हो जाएगा.

Prime Minister Bengaluru-मंगलुरु-मडगांव वंदे India एक्सप्रेस को रवाना करेंगे. यह ट्रेन Bengaluru, तटीय कर्नाटक और गोवा को तेज और आधुनिक रेल संपर्क प्रदान करेगी. यह हासन, सकलेशपुर, मंगलुरु, उडुपी, मुरुदेश्वर, गोकर्ण और कारवार जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी.

Bengaluru कार्यक्रमों के बाद Prime Minister मैसूर जाएंगे. दोपहर करीब 3:30 बजे वह ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत India वन में वृक्षारोपण करेंगे. 17.63 एकड़ में फैली इस परियोजना में दो लाख से अधिक देशी पेड़ लगाए जा रहे हैं. यह जापानी मियावाकी तकनीक पर आधारित शहरी वन परियोजना है, जिसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, भूजल संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करना है.

शाम करीब 4 बजे Prime Minister कॉसमॉस-मैसूर प्लेनेटेरियम का उद्घाटन करेंगे. भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) द्वारा निर्मित यह India का पहला एलईडी डोम प्लेनेटेरियम है.

इस अत्याधुनिक केंद्र में 15 मीटर का झुका हुआ गुंबद, करीब 6,150 एलईडी पैनल, 4.2 करोड़ एलईडी लाइटें, रियल-टाइम विजुअल अनुभव., हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ में खगोल विज्ञान कार्यक्रम, संग्रहालय, प्रदर्शनी हॉल, प्रशिक्षण केंद्र और लेक्चर हॉल शामिल हैं. यह केंद्र खगोल विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और जन-जागरूकता को बढ़ावा देगा.

इसके बाद 14 नवंबर को Prime Minister Gujarat के बनासकांठा जिले स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. अंबाजी मंदिर देश के 51 प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है.

–

एएमटी/डीकेपी