
New Delhi, 17 सितंबर . India के Prime Minister Thursday को 76 साल के हो गए. दुनिया भर से उन्हें विशेष दिवस की बधाई मिल रही है. इस बीच, India में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने भी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें दुनिया के महान नेताओं में से एक बताया है. से विशेष बातचीत में उन्होंने New Delhi- ब्यूनस आयर्स संबंधों को अहम माना और पीएम मोदी के शासनकाल को सफलतम करार दिया.
Prime Minister को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, ” पीएम मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई. अर्जेंटीना की Government और वहां की जनता की ओर से, हम India Government के लिए सफलता और प्रगति की इस यात्रा को जारी रखने की कामना करते हैं. साथ ही हम India के सभी लोगों और भारतीय गणराज्य (जो आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है) को उन सफलताओं के लिए बधाई देते हैं जो आपने (India ने) हासिल की हैं और आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.”
कॉसिनो के अनुसार Prime Minister का सार्वजनिक जीवन में लंबा कार्यकाल भी प्रशंसनीय है. राजदूत के अनुसार, “उनके (पीएम) पास बहुत अनुभव है. वे एक चौथाई सदी से सत्ता में हैं. पहले Gujarat राज्य में स्थानीय स्तर पर और पिछले 12 या 13 वर्षों से केंद्र में हैं, इसलिए मुझे लगता है कि Prime Minister आज दुनिया के महान नेताओं में से एक हैं, और उनकी वैश्विक पहचान इसका उदाहरण है. इस क्षेत्र में आपको बहुत अच्छी सफलताएं मिली हैं. अपने देश की ओर से कहूं तो हम उनके पिछले साल अर्जेंटीना दौरे के लिए बहुत आभारी हैं.”
उस यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “57 वर्षों में यह पहली बार था जब कोई Prime Minister द्विपक्षीय यात्रा पर अर्जेंटीना गया था. इसलिए हम इससे बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने की संभावना को लेकर भी उत्साहित हैं, क्योंकि यह रिश्ता India और अर्जेंटीना, दोनों के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है.”
भारत-अर्जेंटीना के संबंधों पर उन्होंने कहा, दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही सकारात्मक दौर में हैं. हम इतने आगे बढ़ रहे हैं कि आज अर्जेंटीना का India पांचवां या छठा सबसे बड़ा साझेदार बन गया है. यह साल के किस महीने की बात हो रही है, उस पर निर्भर करता है. लेकिन यह रिश्ता दोनों देशों के आपसी लाभ के आधार पर बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ये दोनों देश लोकतंत्र और मानवीय गरिमा के सम्मान जैसे साझा मूल्यों को मानते हैं, और पिछले 10 वर्षों में दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों में भी समानता देखी गई है.
–
केआर/
Skip to content