प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम सुवेंदु अधिकारी को दुर्गा पूजा की दीं शुभकामनाएं, बंगाल की संस्कृति और विरासत की सराहना

New Delhi, 21 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और राज्य की जनता को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. Prime Minister ने अपने संदेश में मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

Prime Minister मोदी ने Chief Minister सुवेंदु अधिकारी को भेजे पत्र में लिखा कि उन्हें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भेजने के लिए धन्यवाद. उन्होंने इस अवसर पर अपनी ओर से भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद पश्चिम बंगाल के लोगों, उनके परिवार और पूरे राज्य पर बना रहे.

अपने संदेश में Prime Minister ने कहा कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह उत्सव राज्य की समृद्ध विरासत, कलात्मक परंपराओं और सामाजिक एकता का भव्य प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ता है और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है.

Prime Minister ने कहा कि शक्ति की आराधना हमें अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और हर परिस्थिति में विश्वास तथा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. उन्होंने ‘विरासत से विकास’ की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि India की सांस्कृतिक परंपराएं देश के विकास और प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं.

उन्होंने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि मां दुर्गा की कृपा पश्चिम बंगाल के लोगों पर बनी रहेगी और राज्य तथा देश को उज्ज्वल और गौरवशाली भविष्य की ओर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाएगी.

वहीं, पश्चिम बंगाल Government की ओर से जारी बयान में कहा गया कि Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और राज्य की जनता ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा भेजी गई शुभकामनाओं और शुभेच्छाओं के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है. बयान में कहा गया कि Prime Minister का संदेश राज्य के लोगों के लिए सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है.

पीएम मोदी के इस पत्र को social media प्लेटफॅार्म एक्स पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल सीएम ने लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से मैं Prime Minister Narendra Modi का दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर उनके हार्दिक शुभकामना संदेश और स्नेहपूर्ण भावनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. जैसा कि Prime Minister ने अपने संदेश में उल्लेख किया है कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल की आत्मा का प्रतीक है. यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कलात्मक उत्कृष्टता और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का उत्सव है. उनका प्रेरणादायी संदेश हमें अपनी आंतरिक शक्ति को जागृत करने तथा अटूट विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.

सीएम ने आगे लिखा कि हम भी उन्हीं शुभ भावनाओं को पूरे सम्मान और स्नेह के साथ प्रत्युत्तर स्वरूप व्यक्त करते हैं. मां दुर्गा की दिव्य कृपा से प्रत्येक परिवार को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो तथा पश्चिम बंगाल और हमारा राष्ट्र उज्ज्वल एवं गौरवशाली भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर हो. जय मां दुर्गा.

–

एएमटी/डीकेपी