
Bhopal /रीवा, 2 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को Madhya Pradesh के रीवा जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया. इस हादसे में एक नेशनल हाईवे पर यात्री बस और बल्कर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “Madhya Pradesh के रीवा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”
Police के अनुसार, यह हादसा देर शाम गुढ़ इलाके में बड़वार स्टैंड के पास हुआ, जब रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस को पीछे से एक बल्कर ने टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बल्कर पलट गया, जबकि बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी.
बस में करीब 40 यात्री सवार थे.
Police और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Police ने बताया कि आठ यात्रियों की हालत गंभीर है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.
रीवा के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
सूर्यवंशी ने बताया कि दुर्घटना के बाद से एक तीन वर्षीय बच्ची लापता है.
दुर्घटना में घायल हुई उसकी मां फिलहाल बच्ची के बारे में कोई जानकारी देने में असमर्थ है.
सड़क किनारे खाई में और उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है क्योंकि अधिकारियों को संदेह है कि बच्ची उसमें गिर गई होगी.
बस रीवा से अमिलिया तक लगभग 240 किलोमीटर के दैनिक मार्ग पर चल रही थी, जो चूरहाट, बाघोर, सीधी और पटपारा से होकर गुजरती है.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.
Chief Minister यादव ने कहा कि आज रीवा-सीधी राजमार्ग पर एक बस और एक मालवाहक वाहन की टक्कर में यात्रियों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है. मैं मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
Chief Minister ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की.
उन्होंने प्रशासन को लापता बच्चे की तलाश जारी रखने और सभी घायल यात्रियों के उचित उपचार को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.
–
एमएस/
Skip to content