
New Delhi, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का Friday को 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. Prime Minister Narendra Modi ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनसे बात की. साथ ही उपPresident के साथ कई भाजपा नेताओं ने भी दुख जताया है.
पीएम Narendra Modi ने यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से बातचीत की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया.
उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं सीएम योगी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुःखद है. मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सीएम योगी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति शांति.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है.
उन्होंने कहा कि मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है. उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सीएम योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.
–
डीकेपी/
Skip to content