प्रधानमंत्री मोदी ने महान सेनानायक लचित बोरफुकन की जयंती पर उनको दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 24 नवंबर . मातृभूमि और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का परिचय देने वाले महान सेनानायक लचित बोरफुकन की जयंती पर Prime Minister Narendra Modi ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लचित दिवस पर, हम महान लचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा करने में मदद की. उनका अद्भुत नेतृत्व और लोगों के प्रति समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है, और साथ ही हमें असम की शक्ति और जज्बे की याद दिलाता है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का परिचय देने वाले महान सेनानायक लचित बोरफुकन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका जीवन हमें साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.”

असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लचित दिवस पर, हम अहोम साम्राज्य के अमर सेनापति लचित बोरफुकन को नमन करते हैं. सरायघाट की लड़ाई में, असम की संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने जिस अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और अटूट देशभक्ति के साथ मुगल सेनाओं का सामना किया, वह असम और पूरे India के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगा.”

सीएम हिमंता ने आगे लिखा, “हमारी Government ने उनकी महान विरासत को सम्मान देने और उनकी वीरता की गाथाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं. इनमें उनकी 400वीं जयंती का भव्य आयोजन, जोरहाट में उनकी विशाल प्रतिमा और ‘मैदम कॉम्प्लेक्स’ का निर्माण, कई राज्यों के स्कूली पाठ्यक्रम में उनकी गाथा को शामिल करना, और उनकी जीवनियों का 23 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कराना आदि शामिल हैं. हम उनकी विरासत को संजोने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उन्हें सम्मान देने के लिए हमेशा हर संभव प्रयास करते रहेंगे.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले महान योद्धा एवं असम के गौरव वीर सेनापति लचित बोरफुकन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि की रक्षा का अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.”

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले महान योद्धा एवं असम के गौरव वीर सेनापति लचित बोरफुकन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि की रक्षा का अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.”

दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक, असम के महान सेनानायक वीर लचित बोरफुकन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनका शौर्य, नेतृत्व और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का जज़्बा सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

–

एसडी/एएस