प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय क्षेत्रों और आदिवासियों के सर्वांगीण विकास का बीड़ा उठाया है: सीएम भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर, 15 नवंबर . धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर Sunday को छोटाउदेपुर की धरती से Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की दिव्य चेतना को वंदन करते हुए सभी को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दीं.

Chief Minister आदिवासी बहुल जिले छोटाउदेपुर में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के राज्यस्तरीय गरिमामय समारोह में सहभागी हुए. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों के बलिदान और अमूल्य योगदान को देश के समक्ष उजागर करने का ऐतिहासिक कार्य किया है. वर्ष 2007 में शुरू हुई ‘वनबंधु कल्याण योजना’ आदिवासियों के सर्वांगीण उत्कर्ष के लिए मील का पत्थर साबित हुई है और अब अगले पांच वर्षों में जनजातीय क्षेत्रों के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्यों की योजना बनाई गई है.

उन्होंने गर्व से कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने जनजातीय क्षेत्रों और आदिवासियों के सर्वांगीण विकास का बीड़ा उठाया है. पहले जिन्हें कोई पूछता नहीं था, उन्हें पूजने का काम Narendra Modi ने किया है. Chief Minister ने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में 231 करोड़ रुपए के विकास कार्यों और व्यक्तिगत लाभ देकर सामाजिक-आर्थिक दिशा में एक नया कदम उठाया.

आदिवासी क्षेत्रों के शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी बदलावों का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज आदिवासी पट्टे में 12 साइंस कॉलेज, 2 यूनिवर्सिटी, 12 मेडिकल कॉलेज और 57 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल कार्यरत हैं. इसके साथ ही, 22,500 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और 18,800 से अधिक वन अधिकार पत्र प्रदान कर आदिवासी युवाओं और परिवारों को सशक्त बनाया गया है.

इस मौके पर आदिवासी महिलाओं और स्थानीय कारीगरों की आजीविका बढ़ाने के लिए ‘शबरी बूथ’ और ‘जोहार कैफे’ जैसी अभिनव पहल की शुरुआत की गई. Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने साफ किया कि छोटाउदेपुर को ‘स्पोर्ट्स और फूड प्रोसेसिंग हब’ के रूप में विकसित कर स्थानीय रोजगार के नए द्वार खोले जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जो 2047 तक विकसित India के निर्माण के संकल्प को साकार करने में नींव का पत्थर बनेंगे.

महान क्रांतिकारी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए राज्य के आदिजाति विकास मंत्री नरेशभाई पटेल ने कहा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी और रक्षक के रूप में भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान अविस्मरणीय है. उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत आवश्यक है कि नई पीढ़ी उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा ले. उन्होंने 15 नवंबर को इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त किया.

राज्य Government की जनजातीय विकास नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उमरगाम से अंबाजी तक के पूरे आदिवासी पट्टे में बसे 1 करोड़ 11 लाख से अधिक आदिवासी बंधुओं के सर्वांगीण उत्कर्ष के लिए Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य Government कटिबद्ध है. उन्होंने गर्व से कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government और Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य Government की योजनाएं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और विचारों पर आधारित हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत में Chief Minister ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्वक वंदना की. इस अवसर पर Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने राज्य के 14 आदिवासी बहुल जिलों के लोगों के लिए कुल 2283.97 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास किया. आदिजाति विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडे ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया.

नव वर्ष के अवसर पर दी गई इस विकास कार्यों की भेंट में आदिजाति विकास विभाग के अलावा जलापूर्ति, सिंचाई, सड़क एवं भवन विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, वन एवं पर्यावरण तथा पंचायत विभाग के नागरिकों से जुड़े कार्य शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, राज्य के 18,828 लाभार्थियों को वन अधिकार पत्रों की मंजूरी तथा 1017 करोड़ रुपए के विकास कार्यों सहित अन्य प्रगतिशील परियोजनाओं की भेंट भी दी गई. साथ ही, आदर्श निवासी शाला, छात्रावास, एकलव्य मॉडल स्कूल, और न्यू Gujarat रेजिडेंशियल स्कूल जैसे शैक्षणिक अवसंरचना के कार्यों के साथ ही शबरी बूथ और जोहार कैफे की योजना का भी आज से शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने Maharashtra के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और Prime Minister Narendra Modi के भाषण का सीधा प्रसारण देखा.

इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में Lok Sabha सांसद जशुभाई राठवा, राज्यसभा सांसद डॉ. मुकेशभाई राठवा, विधायक राजेन्द्रसिंह राठवा, जयंतिभाई राठवा, अभेसिंह तड़वी, पूर्व सांसद नारणभाई राठवा और गीताबेन राठवा, आदिजाति विकास विभाग के निदेशक रचित राज, जिला कलेक्टर गार्गी जैन और जिला विकास अधिकारी ओमकारसिंह शिंदे सहित स्थानीय पदाधिकारियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

–

एमएस/