प्रधानमंत्री मोदी को छात्रों ने किर्गिस्तान में सुनाया गांधी जी का प्रिय भजन

बिश्केक, 31 अगस्त . कीर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में Monday को Prime Minister Narendra Modi ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भारतीय मूल के कुछ छात्रों ने बापू का प्रिय भजन सुनाया.

किर्गिस्तान में हायर एजुकेशन के लिए गए तीन छात्रों ने से बातचीत की. Maharashtra के पार्थ, विशाखापत्तनम की काव्या और Maharashtra के ही पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि बापू के भजन वैष्णव जन को उन्होंने प्रस्तुत किया और इसे सुन कर Prime Minister भावविभोर हो गए.

पीएम मोदी ने भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि आज सुबह बिश्केक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया. गांधी जी के विचार हमारे मनःपटल पर हमेशा छाए रहेंगे.

Prime Minister मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान पहुंचे. यहां वो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भाग लेने पहुंचे हैं. Monday का दिन कूटनीतिक लिहाज से काफी अहम रहा. India के पीएम ने आर्मेनिया के अपने समकक्ष, कीर्गिस्तान के President, ईरानी President और रूसी President से मुलाकात की. सबके साथ अलग-अलग बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

इन बैठकों से पहले Prime Minister बिश्केक स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर पहुंचे. इस स्मारक का अनावरण Prime Minister मोदी ने 2015 को किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान किया था. एससीओ के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचकर इस स्मारक पर पुनः पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. यहीं पर भारतीय समुदाय के कुछ लोगों के साथ संवाद भी किया.

Sunday देर रात जब Prime Minister उज्बेकिस्तान से बिश्केक हवाई अड्डे पर पहुंचे तो किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, आदिलबेक कासिमालीव ने उनका स्वागत किया. होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने भी गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. पीएम के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कुछ झलकियां Prime Minister ने खुद साझा की.

Prime Minister के सम्मान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कलाकारों ने वंदे मातरम् की मधुर धुन पर अद्भुत योगाभ्यास प्रस्तुत किया. गोमुख आसन से लेकर वीरभद्रासन को पूरे सामंजस्य के साथ प्रदर्शित किया गया.

Prime Minister का दिन सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा. रात 8 बजे से 10:30 बजे तक Prime Minister मोदी किर्गिस्तान के President सदिर जापारोव द्वारा आयोजित VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

इसके बाद राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के लिए अनौपचारिक रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

केआर/