
New Delhi, 26 अक्टूबर . केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के पिताजी के उपर की गई टिप्पणी से आहत हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं, कांग्रेस को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि Prime Minister मोदी को ऐसी टिप्पणियों से न तो विचलित किया जा सकता है और न ही जनसेवा के उनके संकल्प को कमजोर किया जा सकता है.”
रक्षा मंत्री ने कहा कि Sunday को Patna में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी से मैं स्तब्ध हूं. इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टिप्पणी कांग्रेस के किसी सामान्य कार्यकर्ता या किसी युवा नेता ने नहीं की बल्कि अपने को देश की ‘सबसे पुरानी Political पार्टी’ कहने वाली पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आचरण से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है.
उन्होंने बताया कि पर कांग्रेस के लोग यहीं नहीं रुके. अब कांग्रेस पार्टी खरगे के शब्दों को जस्टिफाई कर फिर से लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है. उन्होंने कहा कि अपनी गलती स्वीकार कर खेद व्यक्त करने के बजाय कांग्रेस इस बयान को सही ठहराने में जुटी है.
राजनाथ सिंह ने Monday को इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “खरगे जिस पद पर आसीन हैं, उनसे सार्वजनिक जीवन में अधिक गंभीरता, संयम, मर्यादा और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है. ऐसे में, यदि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो यह न केवल उनके पद की गरिमा के विपरीत है बल्कि कांग्रेस की Political संस्कृति पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.”
उन्होंने कहा कि Political विरोध अपनी जगह है लेकिन इस तरह का आचरण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता. कल तक कांग्रेस के कुछ नेता Prime Minister की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाते थे, उनकी माताजी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे. आज वही स्तरहीन राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है. कांग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज गिरने के नए रिकॉर्ड बना रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदल देना, Political असहमति को अभद्र भाषा तक ले जाना और Prime Minister के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है. यह सिर्फ़ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है. लोकतंत्र में विरोध कीजिए, नीतियों पर सवाल उठाइए, Government की आलोचना कीजिए लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए. आज कांग्रेस का सिर्फ Political ही नहीं बल्कि वैचारिक पतन भी हो चुका है. कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर बात का हिसाब रखती है और समय आने पर जवाब भी देती है.”
–
जीसीबी/पीएम
Skip to content