प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 2 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन 17 सितंबर से Madhya Pradesh में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा.

सीएम मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान के संबंध में मंत्रालय में हुई बैठक में कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल सत्ता के नहीं, बल्कि निरंतर सेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष हैं. सात अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister के रूप में शुरू हुई यह संवैधानिक यात्रा आज एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंची है. Chief Minister से Prime Minister तक उन्होंने जन सेवा को अपना संकल्प बनाया.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी ने देश के विकास और लोकतंत्र को सशक्त करने में अविस्मरणीय योगदान दिया है. इस गौरव पूर्ण यात्रा को जन-जन तक पंहुचाने के लिए उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सेवा का संस्कार है. यही संस्कार आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है. Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को हम जनता के बीच ले जाएंगे.

इस अभियान के माध्यम से जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से जनसंवाद का माध्यम बनाया जाए. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जारी जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को सेवा संकल्प अभियान में सम्मिलित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. सेवा संकल्प अभियान की अवधि में आने वाले प्रत्येक Friday को सभी जिलों में जनकल्याण और जनसंवाद की विशेष गतिविधियां संचालित की जाएं.

अभियान के अंतर्गत प्रदेश के नवाचारों को प्रमुख रूप से प्रदर्शित और प्रोत्साहित किया जाए. अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विकसित विकास पुस्तिकाएं जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने विभाग और प्रभार के जिलों में इस अभियान की नियमित समीक्षा करें. हर जिले में तिथिवार कार्ययोजना बनाई जाए. जिला स्तर पर विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए. Madhya Pradesh इस अभियान में ऐसा मॉडल प्रस्तुत करें, जिसे देश में सुशासन, सेवा और जनसहभागिता के उदाहरण के रूप में देखा जाए.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को उज्जैन स्थित महाकाल महालोक में बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए. Prime Minister मोदी ने प्रदेश में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यों का लोकार्पण या भूमिपूजन किया है अथवा अन्य कोई महत्वपूर्ण सौगात दी है, उन सभी स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.

एसएनपी/डीकेपी