प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- ‘सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां’

New Delhi, 16 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में प्रमुख वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से India के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के अगले विकास चरण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान Prime Minister ने India के तकनीकी भविष्य को आकार देने में Government और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि India के पास प्रतिभा, प्रौद्योगिकी अपनाने की क्षमता और मजबूत बुनियादी ढांचे का मजबूत आधार है. उन्होंने उद्योग जगत से कौशल विकास, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों में अधिक भागीदारी का आह्वान किया.

एआई में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए Prime Minister ने कहा कि India की प्रतिभा और वैश्विक उद्योग जगत के अनुभव व क्षमताओं का संयोजन बड़े अवसरों का निर्माण कर सकता है.

इस बैठक में एसईएमआई, माइक्रोन, इन्फीनियन, एप्लाइड मैटेरियल्स, एएसएमएल, मर्क, टोक्यो इलेक्ट्रॉन लिमिटेड, फुजीफिल्म, एएमडी, इंटेल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लैम रिसर्च, रैपिडस, एनएक्सपी, फॉक्सकॉन, सेमी कंडक्टर डिवाइसेज, एडवांटेस्ट, सेलेस्टा कैपिटल, सीजी पावर और आईबीएम रिसर्च सहित कई प्रमुख संगठनों के सीईओ, प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए.

Prime Minister ने कहा कि India को उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरुआती वैश्विक नेताओं में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब यह इकोसिस्टम बुनियादी निर्माण के चरण से आगे बढ़कर बड़े अवसरों और व्यापक विस्तार के दौर में प्रवेश कर चुका है.

Government की ओर से स्थिर और संवेदनशील नीतिगत वातावरण देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए Prime Minister ने कहा कि नीतियों को तकनीकी प्रगति और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप लगातार विकसित होना चाहिए. उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं को नीतिगत और प्रशासनिक सुधारों पर सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया और विश्वास दिलाया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

बैठक में शामिल उद्योग जगत के नेताओं ने India की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को विकसित करने के लिए Government के निरंतर प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विनिर्माण, डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर और कौशल विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया.

प्रतिनिधियों ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 2.0 के तहत उभर रहे अवसरों और सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला में India की बढ़ती संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि India विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास, उन्नत प्रौद्योगिकियों और सहायक उद्योगों सहित पूरे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में मजबूत क्षमताएं विकसित कर सकता है.

Prime Minister के नेतृत्व और समर्थन की सराहना करते हुए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि हाल के वर्षों में हुई प्रगति ने आगे के निवेश और भागीदारी के लिए मजबूत आधार तैयार किया है. उन्होंने India को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी हब बनाने में अपना योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई.

डीबीपी