प्रधानमंत्री मोदी का किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान दौरा, एससीओ शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल

New Delhi, 27 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi 29-30 अगस्त को द्विपक्षीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान और 31 अगस्त से 1 सितंबर तक 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिज गणराज्य की यात्रा करेंगे.

उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर Prime Minister 29-30 अगस्त 2026 को ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे. यह Prime Minister की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान Prime Minister दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए President मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे.

दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-जन संपर्क क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य की कार्ययोजना निर्धारित करेंगे. वे 2047 में विकसित India और 2030 में उज्बेकिस्तान के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे.

Prime Minister के ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने की भी उम्मीद है.

ताशकंद से, किर्गिज गणराज्य के President सादिर जापारोव के निमंत्रण पर Prime Minister 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यात्रा करेंगे. यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका India 2017 से पूर्ण सदस्य है.

Prime Minister शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वे मंच पर India की सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर संबंधी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे. Prime Minister शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. वह मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने वाले छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे.

एमएस/एबीएम