प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने दी पंकज चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, यूपी भाजपा अध्यक्ष ने जताया आभार

Lucknow, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने ईश्वर से उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की. केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी Prime Minister का आभार व्यक्त किया है.

Prime Minister Narendra Modi ने पंकज चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्र में लिखा, “आगामी 20 नवंबर को आपके जन्मदिवस के पावन अवसर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण रहे.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “सार्वजनिक जीवन में सेवा का प्रत्येक अवसर राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम होता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में आपका कर्तव्यनिष्ठ और दायित्वपूर्ण योगदान सुशासन, जनसेवा और लोककल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सशक्त परिचायक है. विकसित India के संकल्प की सिद्धि की दिशा में आपके सतत् प्रयास राष्ट्रीय प्रगति को निरंतर नई गति प्रदान करते हैं.”

उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी की सकारात्मक सोच और कर्मनिष्ठा आने वाले समय में भी आत्मनिर्भर और सशक्त India के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी. उन्होंने कहा, “राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण निरंतर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है. एक बार पुनः आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी का संदेश शेयर करते हुए लिखा, “Prime Minister जी आपकी शुभकामनाओं ने मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय बना दिया है. देश के प्रधानसेवक के मार्गदर्शन से मुझे जनसेवा के पथ पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है. हर असंभव, संभव लगने लगता है. हृदय की अनंत गहराइयों से आपका आभार.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी पंकज चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सीएम योगी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुशल संगठनकर्ता, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपका जीवन उत्तम स्वास्थ्य, यश, कीर्ति और सफलताओं से सदैव परिपूर्ण रहे.”

इसके बाद पंकज चौधरी ने लिखा, “Chief Minister जी मेरे जन्मदिन के अवसर पर आपकी ओर से प्रेषित मंगलकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार. आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं.”

–

डीसीएच/