प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

New Delhi, 22 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi और पोलैंड के Prime Minister डोनाल्ड टस्क Thursday को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों नेता आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी पोलैंड के Prime Minister से मुलाकात कर सकते हैं.

बैठक में रक्षा विनिर्माण, व्यापार, उभरती तकनीकों, अंतरिक्ष अनुसंधान और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध, क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) संबंधों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

डोनाल्ड टस्क Wednesday शाम New Delhi पहुंचे. उनका यह तीन दिवसीय आधिकारिक India दौरा रक्षा, व्यापार और रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है.

New Delhi हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

पोलैंड के Prime Minister के स्वागत में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह उच्चस्तरीय दौरा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगा और दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को अधिक मजबूत करेगा.

टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी India आया है. दिल्ली में राजनयिक बैठकों के अलावा पोलिश प्रतिनिधिमंडल New Delhi और Bengaluru में आयोजित होने वाले व्यापारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेगा.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पोलैंड के Prime Minister के रूप में यह टस्क की दूसरी India यात्रा है. इससे पहले उन्होंने 2010 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान India का दौरा किया था.

Prime Minister मोदी और टस्क की पिछली मुलाकात 2024 में हुई थी, जब Prime Minister ने वारसॉ का ऐतिहासिक दौरा किया था. उसी दौरान दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था.

दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद टस्क Bengaluru जाएंगे. वहां वह सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों समेत विभिन्न व्यापारिक हितधारकों से मुलाकात करेंगे. भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम का आयोजन 22 अक्टूबर को New Delhi और 23 अक्टूबर को Bengaluru में किया जाएगा.

–

एवाई/एबीएम