प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को नई गति देने पर जोर

New Delhi, 23 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, सीमा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.

बैठक के दौरान नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने अगस्त 2026 में भोटे कोशी और त्रिशूली नदी तंत्र में आई अचानक बाढ़ के बाद India की ओर से दी गई मानवीय और तकनीकी सहायता के लिए Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त किया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, Prime Minister मोदी और Prime Minister बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. इस दौरान विस्तृत वार्ता, Prime Minister गतिशक्ति परियोजना पर प्रस्तुति और नेपाल के Prime Minister के सम्मान में कार्यकारी भोज का भी आयोजन किया गया.

दोनों नेताओं ने “विकसित India और समुन्नत नेपाल के लिए संयुक्त दृष्टि” को अपनाया. यह पहल भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी का रोडमैप तैयार करती है और भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने का लक्ष्य रखती है.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि चर्चा का मुख्य फोकस व्यापार, निवेश, आधारभूत ढांचे, विकास सहयोग, कनेक्टिविटी, सीमा प्रबंधन, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत बनाना था. साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, आपदा प्रबंधन, खेल, स्टार्टअप, डिजिटल सेवाओं, अंतरिक्ष और नवाचार जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया.

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और India तथा नेपाल के लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच नेपाल-India संबंधों के लगभग सभी प्रमुख पहलुओं पर सार्थक और व्यापक चर्चा हुई. बातचीत में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने, ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने, कनेक्टिविटी सुधारने और लोगों के बीच रिश्तों को और गहरा करने पर विशेष जोर दिया गया.

बैठक से पहले Prime Minister बालेंद्र शाह ने New Delhi स्थित राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपने संदेश में Prime Minister बालेंद्र शाह ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों और उनकी स्थायी विरासत को याद करते हुए सत्य, शांति और अहिंसा के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

इससे पहले दिन में President भवन के प्रांगण में नेपाल के Prime Minister का औपचारिक स्वागत किया गया. इस अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. Prime Minister बालेंद्र शाह Sunday को Prime Minister मोदी के निमंत्रण पर India की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर New Delhi पहुंचे थे. हवाई अड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया.

–

एवाई/पीएम