प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार : मोहन यादव

उज्जैन 29 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि देश के Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक परंपराएं पुनः जीवित हो रही हैं साथ ही आध्यात्मिक चेतना का विस्तार भी हो रहा है.

उज्जैन स्थित वाल्मीकी धाम आश्रम में भुजरिया पर्व के अवसर पर Chief Minister मोहन यादव ने विधि-विधान से छड़ी पूजन किया. साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर Chief Minister यादव ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज भुजरिया पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की नगरी से भगवान जाहरवीर गोगादेव महाराज के ध्वज-चिह्न की शोभायात्रा निकलेगी.

उज्जैन की पावन धरती से पूरे देश में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश जाएगा. Chief Minister ने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज हम अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को पुनः जीवंत कर रहे हैं. देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और इसके साथ ही आध्यात्मिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है.

राज्य में आज भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए Chief Minister ने कहा भुजरिया पर्व हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को भुजरिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना है.

एसएनपी/एएस