प्रधानमंत्री को उज्बेकिस्तान ने दिया सर्वोच्च सम्मान, पीएम बोले-‘ओली दराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर हमारे अटूट रिश्ते को समर्पित

ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. उन्हें “ओली दाराजली दोस्तलिक” ऑर्डर से देश के President शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया. Prime Minister ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया.

संयुक्त प्रेस वार्ता में President मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए Prime Minister ने कहा, “मेरे मित्र और उज्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के जनक ने इस पूरे क्षेत्र में एक रोल मॉडल के तौर पर काम करके दिखाया है. ये दो दिन की मेरी यात्रा हमेशा याद रहेगी. मेरा और डेलिगेशन का स्वागत जिस गर्मजोशी के साथ किया गया है, उससे अपनापन महसूस हो रहा था. इसके लिए मैं President का आभार व्यक्त करता हूं.”

फिर सर्वोच्च सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा, “ओली दराजली दोस्तलिक ऑर्डर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे India और उज्बेकिस्तान के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित करता हूं. मेरे लिए गर्व का पल है और जिस शब्द का प्रयोग President ने अपने संबोधन में हमारे लिए किया ‘दोस्तलिक’, शायद ही हमारे देश में कोई परिवार होगा जो दोस्तलिक ना बोलता हो. इसका अर्थ मित्रता है. इस शब्द में ही दोनों देशों के केंद्र में मित्रता की भावना है और यहां उसका प्रकटीकरण हो रहा. ये सम्मान एक व्यक्ति का नहीं, 140 करोड़ लोगों का सम्मान है. मैं उज्बेकिस्तान, Government और मित्र President जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विनम्रता से इसे स्वीकार करता हूं. ये साझा विरासत को समर्पित है.”

इससे पहले Prime Minister और President मिर्जियोयेव के बीच भारत-उज्बेकिस्तान के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई. यहां पीएम मोदी ने कहा, “हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे.”

वहीं, उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, “आपके नेतृत्व में India सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. आपके करीबी मित्र के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं.”

पीएम मोदी दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं. उन्होंने Sunday सुबह ताशकंद में एक योग सत्र में भी हिस्सा लिया. पीएम ने वहां मौजूद लोगों को योग करना भी सिखाया.

केआरआर/