प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तेजस्वी ने बताया पुल निर्माण का इतिहास, भाजपा पर लगाया श्रेय लेने का आरोप, पूछे कई सवाल

Patna, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Saturday को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम बिहार Government ने ‘नीतीश सेतु’ रखा है. Prime Minister के दौरे से एक दिन पहले Friday की शाम को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र Government की भूमिका को लेकर सवाल उठाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस पुल के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि इसका निर्माण महागठबंधन Government के कार्यकाल में शुरू हुआ था. तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्ष 2016 में जब वे उपChief Minister थे और पथ निर्माण विभाग उनके पास था, तब 31 जनवरी को तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव की मौजूदगी में उनकी अध्यक्षता में इस पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था.

उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में उस समय के सरकारी विज्ञापन और तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि पुल के निर्माण की शुरुआत महागठबंधन Government ने की थी. वर्ष 2022 में दोबारा Government बनने के बाद उन्होंने परियोजना की लगातार समीक्षा की और काम में तेजी लाने का प्रयास किया. पुल के नामकरण पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि शुरुआत में इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव था, जिस पर नीतीश कुमार भी सहमत थे.

बाद में विधानसभा में गैर-सरकारी संकल्प के जरिए उन्होंने यह मुद्दा उठाया था. उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2026 को उन्होंने इस संबंध में सवाल पूछा था, जिसका जवाब 27 फरवरी को Government की ओर से दिया गया.

लिखित जवाब में कहा गया था कि पुल का नाम दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखने के लिए विभाग को प्रतिवेदन मिला है और इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. तेजस्वी ने सवाल किया कि जब Government ने गुरु गोविंद सिंह के नाम पर पुल का नामकरण करने की बात स्वीकार की थी, तो अचानक नीतीश सेतु नाम कैसे तय हो गया?

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जन्मस्थल कच्ची दरगाह और Patna साहिब से उनका विशेष संबंध है. उन्होंने Prime Minister से पूछा कि यदि वे नीतीश कुमार का सम्मान करना चाहते हैं, तो Patna विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया. नीतीश कुमार के नाम पर किसी केंद्रीय योजना का नाम रखने का सुझाव भी दिया. राजद नेता ने यह भी दावा किया कि इस पुल का उद्घाटन नीतीश कुमार जून 2025 में ही कर चुके हैं.

उन्होंने पथ निर्माण विभाग के विज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि 23 जून 2025 को Chief Minister ने सबलपुर में Patna-राघोपुर संपर्क पथ का उद्घाटन किया था. ऐसे में Prime Minister एक ही पुल का कितनी बार उद्घाटन करेंगे?

तेजस्वी ने दावा किया कि पुल के निर्माण पर करीब पांच हजार करोड़ रुपए खर्च होने थे और इसमें राज्य Government ने अपने संसाधनों तथा कर्ज के जरिए राशि लगाई. उन्होंने सवाल किया कि केंद्र Government ने इस परियोजना में कितनी आर्थिक मदद दी है. साथ ही भाजपा पर निर्माण का श्रेय लेने का आरोप लगाया.

फेसबुक लाइव में तेजस्वी ने बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़ राहत, पेपर लीक और बिजली सब्सिडी के मुद्दे भी उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं को दो लाख रुपये देने और युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ. उन्होंने Prime Minister से बिहार की समस्याओं पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि राज्य के लोगों के अधिकारों की लड़ाई राजद आगे भी लड़ता रहेगा.

–

एमएनपी/एमएस