प्यार में डूबे लोगों के लिए दीप मनी लाए ‘आज दी रात’, बोले- इसमें दिखेगी आपकी ही लव स्टोरी

Mumbai , 25 नवंबर . गायक दीप मनी का गाना ‘आज दी रात’ हाल ही में रिलीज हो चुका है. के साथ बातचीत में गायक ने बताया कि यह गाना प्यार में होने की खुशी, किसी खास के करीब रहने की चाहत और हर पल साथ बिताने की तड़प के बारे में बताता है.

दीप मनी ने कहा, “‘आज दी रात’ गाना प्यार में डूबे हुए इंसान की फीलिंग्स के बारे में बताता है. जब कोई इंसान सच्चे प्यार में होता है, तो उसके मन में क्या चलता है, यह बताता है. यह गाना अपने खास इंसान का अटेंशन पाने की तड़प, उनके करीब रहने की चाहत और हर पल साथ बिताने की इच्छा को दिखाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते थे कि गाना प्यार से पैदा होने वाली उस खुशी, चाहत और खिंचाव को दिखाए और उसे सपनों जैसी फैंटेसी वाली दुनिया के जरिए पेश करे. मुझे उम्मीद है कि लोग इन भावनाओं से जुड़ पाएंगे और इस गाने में उन्हें अपनी ही लव स्टोरी की थोड़ी झलक दिखेगी.”

गाने पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए दीप मनी ने कहा, “‘आज दी रात’ पर काम करना बहुत मज़ेदार था, क्योंकि इससे मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिला, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. हम एक ऐसारोमांटिक गाना बनाना चाहते थे, जो एक फैंटेसी वाली दुनिया में हो, जिसमें लोग खो सकें. यह एक ऐसी दुनिया है, जहां प्रेमी बस साथ रह सकते हैं, म्यूजिक का मज़ा ले सकते हैं और अपने छोटे से रोमांटिक सपने को जी सकते हैं. मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक रोमांस की इस अनोखी दुनिया को महसूस करेंगे.”

‘आज दी रात’ को दीप मनी ने ही गाया, लिखा और कंपोज़ किया है. यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें धमाकेदार बीट्स हैं. इस गाने में दीप मनी का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा. म्यूजिक वीडियो में दीप मनी के साथ एक्ट्रेस और मॉडल आलिया हामिदी नजर आ रही हैं.

–

एनएस/एएस