‘प्यादे’ के लिए उत्साहित हैं जिमी शेरगिल, बोले-इस फिल्म ने मुझे कुछ नया सीखने का मौका दिया

Mumbai , 28 नवंबर . Actor जिमी शेरगिल और Actress प्रनूतन बहल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘प्यादे’ में साथ नजर आएंगे. जिमी ने इस फिल्म को ‘इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट’ बताया है. Actor का कहना है कि जिस तरह से फिल्म की कहानी और माहौल है, वो उन्हें अलग और खास लगा.

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में Mumbai में एक स्पेशल लॉन्च इवेंट में रिलीज किया गया. शाइनिंग मून पिक्चर्स की ओर से प्रस्तुत इस इवेंट में Actor जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल के साथ-साथ डायरेक्टर शेखर एस. झा और प्रोड्यूसर रिंकू सिंह भी मौजूद थे.

जिमी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, “फिल्म ‘प्यादे’ मेरे लिए मजेदार प्रोजेक्ट में से एक था क्योंकि इसकी दुनिया और मेरा किरदार दोनों ही अलग थे. एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा ऐसी कहानियां ढूंढता हूं, जो मुझे कुछ नया सीखने को दे और इस फिल्म ने मुझे वो मौका दिया.”

उन्होंने कहा, “निर्देशक शेखर एस. झा और पूरी टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा. अब ट्रेलर आ गया है, तो मैं ये देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि दर्शक फिल्म से कैसे जुड़ते हैं.”

Actress प्रनूतन बहल ने फिल्म को लेकर कहा, “फिल्म ‘प्यादे’ का हिस्सा बनना मेरे लिए सच में एक बहुत स्पेशल एक्सपीरियंस रहा. हर किरदार आपको कुछ न कुछ सिखाता है और इस किरदार ने मुझे एक एक्टर के तौर पर अपने एक अलग पहलू को एक्सप्लोर करने का मौका दिया. जिमी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना भी एक शानदार लर्निंग एक्सपीरियंस रहा. हमने इस फिल्म में बहुत दिल से काम किया है और मैं एक्साइटेड हूं कि दर्शकों को अब आखिरकार हमारी बनाई हुई चीज की एक झलक देखने को मिल रही है.”

शेखर एस. झा द्वारा निर्देशित फिल्म में जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल के साथ अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले रिंकू सिंह ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

–

एनएस/पीएम