
New Delhi, 22 अक्टूबर . पोलैंड के वित्त मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने भारत-पोलैंड के बीच बढ़ते ट्रेड संबंधों की प्रशंसा की है. से बात करते हुए उन्होंने माना कि India और पोलैंड के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दोनों देशों के आर्थिक सहयोग की संभावनाएं इससे कहीं अधिक हैं.
उन्होंने कहा, ” दोनों देशों के बीच संभावनाएं अपार हैं. हमारा मानना है कि 2030 तक हमारे देशों के बीच ट्रेड को कम से कम दोगुना करना रियलिस्टिक है और इसी उद्देश्य से वह India की यात्रा पर अंतरिक्ष, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, दवा और कृषि क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आए हैं. पोलैंड यूरोपीय संघ की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जबकि India भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.”
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं कई क्षेत्रों में एक-दूसरे की पूरक हैं और उनके बीच सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं.
डोमान्स्की ने India और पोलैंड के बीच हुए समझौतों को महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि इन्हें जल्द पूरी तरह लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा,” दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार भारतीय और पोलिश कंपनियों के साथ-साथ यूरोपीय कंपनियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है.”
पोलिश वित्त मंत्री के अनुसार, उनका देश निष्पक्ष व्यापार का समर्थन करता है. उन्होंने वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में पोलैंड की मजबूत स्थिति को उसकी आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण कारण बताया. हालांकि, उन्होंने व्यापार में सरकारी सब्सिडी पर आपत्ति जताते हुए कहा, “वैश्विक व्यापार का विस्तार पोलिश अर्थव्यवस्था के हित में है.”
रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोमान्स्की ने कहा, “पोलैंड का रुख स्पष्ट है. युद्ध की कीमत रूस को चुकानी चाहिए.”
Prime Minister Narendra Modi के वैश्विक नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर डोमान्स्की ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी एक वैश्विक नेता हैं.” उन्होंने India की मजबूत अर्थव्यवस्था और बढ़ते सॉफ्ट पावर का भी उल्लेख किया. उम्मीद जताई कि Prime Minister मोदी के वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व से दुनिया की समस्याओं के समाधान में मदद मिल सकती है और इस दिशा में India तथा पोलैंड इन मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे.”
–
केआर/
Skip to content