पूर्व सांसद विजयसाई रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में बनाई नई राजनीतिक पार्टी, नाम रखा ‘परिवर्तन राजनीति पार्टी’

विजयवाड़ा, 11 नवंबर . वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्व राज्यसभा सांसद वी. विजयसाई रेड्डी ने Wednesday को नई Political पार्टी परिवर्तन राजनीति पार्टी (पीआरपी) की शुरुआत की.

वी. विजयसाई रेड्डी ने विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के नाम की घोषणा की और पार्टी का झंडा भी जारी किया. पार्टी को उन्होंने ‘देशम कोसम, धर्मम कोसम’ (देश और धर्म के लिए) नारे के साथ लॉन्च किया. पार्टी के झंडे में ऊपर की ओर केसरिया रंग, नीचे सफेद रंग और बीच में एक चक्र बनाया गया है.

इस मौके पर विजयसाई रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश का भविष्य किसी एक नेता के हाथ में नहीं, बल्कि राज्य की जनता के हाथों में है. उन्होंने कहा कि लोगों की जिम्मेदारी केवल वोट डालने तक सीमित नहीं होनी चाहिए. लोगों को गलत कामों पर सवाल उठाना चाहिए और अच्छे कार्यों की सराहना करनी चाहिए.

विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उन्होंने युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह पार्टी बनाई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी Chief Minister बनने की कोई इच्छा नहीं है. उन्होंने वंशवाद की राजनीति खत्म करने की बात कहते हुए कहा कि पीआरपी समाज के हर वर्ग में नेतृत्व तैयार करने का काम करेगी.

पूर्व Chief Minister वाईएस जगन मोहन रेड्डी के करीबी सहयोगी रहे विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी नई पार्टी राष्ट्रभक्ति, जनकल्याण और आंध्र प्रदेश के हितों की रक्षा के सिद्धांतों पर चलेगी. उन्होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश की जनता सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी दोनों से निराश है. उनके मुताबिक राज्य में एक नए Political विकल्प के लिए जगह बन चुकी है.

विजयसाई रेड्डी, जो वाईएसआरसीपी के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय दल के नेता रह चुके हैं, उन्होंने जनवरी 2025 में पार्टी और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दे दिया था.

कभी जगन मोहन रेड्डी के सबसे करीबी रणनीतिकारों में गिने जाने वाले विजयसाई रेड्डी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा भी की थी. उस समय उन्होंने कहा था कि वह किसी अन्य Political दल में शामिल नहीं होंगे.

उन्होंने यह भी कहा था कि उनका फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत है और वह हमेशा वाईएसआर परिवार के आभारी रहेंगे, जिसने तीन पीढ़ियों और चार दशकों तक उनका साथ दिया.

चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए) और नीति विशेषज्ञ विजयसाई रेड्डी करीब 40 वर्षों तक वाईएसआर परिवार के व्यक्तिगत ऑडिटर रहे. वाईएस राजशेखर रेड्डी के Chief Minister रहने के दौरान उन्हें तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया था. वर्ष 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मृत्यु के बाद वह जगन मोहन रेड्डी के और करीब आ गए थे.

जब जगन ने 2010 में कांग्रेस छोड़कर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बनाई, तब से विजयसाई रेड्डी उनके साथ मजबूती से जुड़े रहे. हालांकि, सीबीआई द्वारा जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में विजयसाई रेड्डी को दूसरा आरोपी बनाया गया था. सीबीआई ने उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया था. वह करीब 100 दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे.

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि कई शेल कंपनियों के गठन और उनके जरिए जगन की कंपनियों, जिनमें जागति पब्लिकेशंस भी शामिल है, में निवेश के रूप में धन पहुंचाने के पीछे विजयसाई रेड्डी की प्रमुख भूमिका थी.

वर्ष 2019 में आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी की Government बनने के बाद विजयसाई रेड्डी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए थे. वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता के रूप में उन्होंने राज्य और पार्टी के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

विजयसाई रेड्डी ने 2024 के Lok Sabha चुनाव में नेल्लोर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

–

एएमटी/डीकेपी