
New Delhi, 26 नवंबर . Supreme Court ने Thursday को पूर्व सांसद आनंद मोहन को समय से पहले रिहा करने के बिहार Government के फैसले को पलट दिया. साथ ही, आनंद मोहन को एक महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया गया है. आनंद मोहन 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे.
बिहार Government की ओर से जेल नियमों में किए गए संशोधन के चलते आनंद मोहन की रिहाई हुई थी. आनंद मोहन की रिहाई के बाद जिलाधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने Supreme Court का दरवाजा खटखटाया था और पूर्व सांसद को फिर से जेल भेजे जाने की मांग की. Thursday को Supreme Court ने बिहार Government के 2023 के संशोधन को भी असंवैधानिक घोषित किया.
अपने फैसले में कोर्ट ने कहा, “10 अप्रैल 2023 की अधिसूचना को असंवैधानिक, अमान्य और निष्प्रभावी घोषित किया जाता है, और इसे रद्द किया जाता है. इस फैसले में दर्ज निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए प्रतिवादी को समय से पहले रिहा करने का 24 अप्रैल 2023 का आदेश रद्द किया जाता है. प्रतिवादी को आज से एक महीने के भीतर सक्षम जेल प्राधिकरण के समक्ष अनिवार्य रूप से आत्मसमर्पण करना होगा.”
अदालत ने स्पष्ट किया है कि समयपूर्व रिहाई पर विचार करते समय पीड़ित को सुनवाई से वंचित नहीं किया जा सकता है. सजा में छूट देने का अधिकार Government के पास हो सकता है, लेकिन उसका इस्तेमाल कानून, निष्पक्षता और पीड़ित के अधिकारों को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए.
कोर्ट ने कहा कि न्याय के लिए कानून और नैतिकता के पक्ष में खड़ा होना जरूरी है. अदालत केवल मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती है. रिट क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करते हुए अदालत का दायित्व है कि वह सक्रिय रूप से न्याय सुनिश्चित करे. कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायिक समीक्षा सिर्फ निगरानी की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मनमानी कार्रवाई के खिलाफ वैधानिकता, निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करने का सक्रिय माध्यम है.
–
डीसीएच/
Skip to content