पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बच्चों ने बांधी राखी, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

New Delhi, 28 अगस्त . रक्षाबंधन के मौके पर Friday को बच्चों ने पूर्व President रामनाथ कोविंद को राखी बांधी. इस दौरान वे इन बच्चों को दुलारते और उनसे बातचीत करते हुए भी नजर आए.

राखी बांधने के बाद सभी बच्चों को उपहार भी दिया गया. इस खास मौके पर बच्चों के चेहरे पर खुशी का भाव भी साफ दिख रहा था. इसके बाद पूर्व President ने पत्रकारों से बातचीत में देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी.

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. यह त्योहार न सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है बल्कि समाज में हमारे विभिन्न लोगों से कैसे संबंध रहते हैं और उसे हम समाज में कैसे फैलाते हैं, उसका भी प्रतिरूप है.

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार की अपनी एक खास विशेषता है. जहां पर हम भाई-बहन के बीच त्योहार को मनाकर यह संदेश देते हैं कि यह धागा प्रेम का है. यह अटूट धागा है. यह जीवनपर्यंत रहता है. मैं एक बार फिर से India के सभी लोगों को रक्षाबंधन की बधाई देता हूं.

इसके अलावा, उन्होंने इस खास पल की तस्वीरें भी अपने social media प्लेटफार्म एक्स पर साझा की. उन्होंने कहा, “आज मेरे आवास पर विभिन्न स्कूलों व संगठनों के विद्यार्थियों और बच्चों के साथ पावन पर्व रक्षाबंधन मनाकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. बच्चों के स्नेह और उत्साह ने इस पर्व की खुशियों को और भी विशेष बना दिया. सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

वहीं, बच्चों से राखी बंधवाने से पहले भी उन्होंने देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की बधाई दी. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए. यह पर्व हमारे बीच प्रेम, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करे तथा हमें ऐसा समाज बनाने की प्रेरणा दे, जहां महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं गरिमा का सदैव सम्मान हो.”

एसएचके/पीएम