पूर्व राज्यमंत्री और शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Lucknow, 2 सितंबर . यूपी के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व वन राज्यमंत्री अनिल कुमार शर्मा का Wednesday को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. यह जानकारी उनके परिजनों ने दी. उनके निधन की खबर से बुलंदशहर समेत शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

अनिल शर्मा चार बार विधायक रहे और अपने लंबे Political जीवन में अलग-अलग दलों के साथ रहते हुए क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अनिल शर्मा बुलंदशहर जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के रहने वाले थे. उन्होंने बेहद कम उम्र में गांव के निर्विरोध प्रधान चुने जाने के साथ ही सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी. वर्ष 2002 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीता और विधायक बने. इसके बाद वर्ष 2007 में उन्होंने इसी सीट से बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी Political पकड़ मजबूत की.

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की. वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा Government बनने के बाद अनिल शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली. उन्होंने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर शिकारपुर से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी जगह बरकरार रखी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश Government के पूर्व राज्य मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने भी अनिल कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार शर्मा का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. वह जनप्रिय, सहज और संवेदनशील नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी. अनिल शर्मा कुशल नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण थे. अपने सरल व्यवहार के कारण वह आमजन के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे. उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक अत्यंत समर्पित, निष्ठावान और विश्वसनीय विधानसभा सदस्य खो दिया है. उनका निधन संगठन, सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है.

उपChief Minister ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपने Political और सामाजिक जीवन में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा की. उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

अनिल शर्मा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भी अनिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिल शर्मा के निधन की हृदयविदारक सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

विकेटी/एसके