पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

रांची, 19 सितंबर . Jharkhand की पूर्व विधायक एवं मंत्री विमला प्रधान का Friday रात्रि करीब 8:40 बजे रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया.

Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. Chief Minister Saturday को रांची के लोअर करमटोली, रोड नंबर-2 स्थित उनके आवास पर पहुंचे.

वहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें नमन किया. Chief Minister ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें और दुखी परिवार, समर्थकों और चाहने वालों को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति और हिम्मत दें.

Chief Minister ने शोक में डूबे परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने अपनी गहरी संवेदना जताई और परिवार को ढांढस बंधाया.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने कहा कि Jharkhand की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन की खबर बेहद दुखद है. सार्वजनिक जीवन में विमला प्रधान का योगदान और जनता के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा.

सीएम सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान ने सिमडेगा के साथ-साथ पूरे Jharkhand के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय रूप से काम किया. उनका इस तरह अचानक चले जाना राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता.

Chief Minister ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान समाज के हर वर्ग और हर समुदाय के भले के लिए हमेशा तैयार रहने वाली एक जागरूक और मेहनती नेता थीं.

बता दें कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था. Friday रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनके निधन से सिमडेगा समेत पूरे राज्य में शोक की लहर है. Political और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है.

एएस