पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिल्ली में लिया भारतीय मिठाई का स्वाद, सास सुधा मूर्ति दिखीं साथ

New Delhi, 15 अक्टूबर . ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे पूर्व ब्रिटिश Prime Minister ऋषि सुनक दिल्ली के प्रसिद्ध बंगाली मार्केट में भी दिखे. वो अपनी सास और सांसद सुधा मूर्ति के साथ पहुंचे. दोनों ने ‘बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप’ में भारतीय व्यंजनों और मिठाइयों का स्वाद चखा. उनके साथ राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मौजूद रहीं.

बंगाली स्वीट हाउस ने इसे अदभुत पल बताया और खुशी का इजहार करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो क्लिप्स साझा की. ‘बंगाली स्वीट हाउस आरसी’ के पार्टनर वर्जेश अग्रवाल ने कहा कि उनका आना हमारी पूरी टीम के लिए एक बहुत ही सुखद पल रहा, और ‘बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप’ के शानदार सफर में यह एक गौरवमयी पड़ाव था.

इसमें सुनक रेस्त्रां में प्रवेश करते देखे जा सकते हैं. यहीं पर सुधा मूर्ति दामाद से मिलती हैं और स्वाति मालीवाल खुद को इंट्रोड्यूस कराती देखी जा सकती हैं. पूर्व ब्रिटिश पीएम मेन्यू कार्ड को गौर से देख चाय, रसमलाई और चाट का ऑर्डर देते देखे जा सकते हैं. तीनों साथ में बैठकर विभिन्न व्यंजनों को चखते और बातें करते देखे जा सकते हैं.

सुनक कुछ मिठाइयां भी चखना चाहते थे, लेकिन वो स्पष्ट कहते सुने जा सकते हैं कि वो दोपहर का भोजन करके आए हैं इसलिए रसमलाई ही लेंगे.

इससे पहले 2025 में सुनक, दिवाली के आसपास भी इस जगह पर आए थे. ‘बंगाली स्वीट हाउस आरसी’ के पार्टनर वर्जेश अग्रवाल के साथ बातचीत में, उन्होंने उस समय की दिवाली की खूबसूरत सजावट को याद किया. स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए आभार जताया.

Tuesday को ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ में शामिल होने के लिए सुनक दिल्ली आए थे. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi से भी मुलाकात की और सार्वजनिक सेवा में उनके 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी थी.

बंगाली मार्केट के बीचों-बीच 1937 में स्थापित ‘बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप’ लगभग नौ दशकों से बेहतरीन मिठाइयों, नमकीन और बेकरी आइटम्स के लिए एक प्रमुख स्थान बना हुआ है. लाला भीम सैन, लाला रोहताश चंद और लाला बनवारी लाल द्वारा शुरू की गई यह दुकान राजधानी में बंगाली स्वाद लेकर आई और एक सांस्कृतिक पहचान बन गई.

–

केआर/