
New Delhi, 18 नवंबर . एक दौर में पूर्वोत्तर India में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा नाम नहीं था. अरुणाचल प्रदेश से उभरे एक युवा चेहरे ने समय के साथ न सिर्फ राज्य में, बल्कि दिल्ली तक अपनी छाप छोड़ी. वह चेहरा है केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का, जो आज पूर्वोत्तर में भाजपा की सबसे बड़ी पहचानों में से एक बन चुके हैं.
स्कूल के दिनों में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर एक उत्साही एथलीट बनने तक का किरेन रिजिजू का सफर विभिन्न क्षेत्रों में उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के नाफरा में उनका जन्म हुआ. अरुणाचल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से बीए (ऑनर्स) किया और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से कानून की डिग्री प्राप्त की.
देश के सबसे दूरस्थ और अविकसित क्षेत्रों में से एक में पले-बढ़े होने के बावजूद उन्होंने जीवन में मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाया. आज उन्हें India Government और आम जनता, दोनों के बीच पूर्वोत्तर की आवाज के रूप में व्यापक रूप से पहचाना जाता है.
उन्होंने मार्च 2019 में एक बयान में कहा था, “जब तक मैं सांसद रहूंगा, अरुणाचल प्रदेश का कोई नुकसान होने वाला नहीं है.”
किरेन रिजिजू का एक किस्सा यह भी है कि जब युवा चेहरे के तौर पर उन्हें पहली बार चुनावी मैदान में उतारा गया तो शिकस्त मिली थी. रिजिजू इससे दुखी हुए और उस समय वे अटल बिहारी वाजपेयी के पास पहुंचे थे. मुलाकात के समय भाजपा के दिग्गज नेता रहे रामनाईक ने बीच में ही बोल दिया कि किरेन रिजिजू आप परेशान न हों, अटल बिहारी वाजपेयी भी पहला चुनाव हारे थे. एक इंटरव्यू में रिजिजू ने खुद इस किस्से को साझा किया था.
धीरे-धीरे भाजपा में किरेन रिजिजू को अवसर मिलने लगे. एक Political रूप से सक्रिय परिवार से आने के कारण रिजिजू ने अपने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक मामलों में गहरी रुचि दिखाई. 31 वर्ष की आयु में उन्हें India Government के खादी और ग्रामोद्योग आयोग (2002-04) का सदस्य नियुक्त किया गया.
वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने. रिजिजू के साथ भाजपा को भी पूर्वोत्तर के राज्य में पहचान मिलने लगी थी. 2004 के चुनाव में रिजिजू और भाजपा दोनों ने जबरदस्त मेहनत की, जिसकी बदौलत वे चुनाव जीत गए. 2004 में वे पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं Lok Sabha के लिए चुने गए, जो देश के सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है.
एक सांसद के रूप में रिजिजू ने संसद के भीतर और बाहर, संसदीय कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी से अपने अनुभवी सहयोगियों के बीच जल्द ही सम्मान अर्जित कर लिया. 14वीं Lok Sabha में उन्होंने संसद की कई महत्वपूर्ण समितियों में काम किया. 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रिकॉर्ड के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाने व प्रमुख बहसों में भाग लेने में अपनी निरंतरता के कारण, उन्हें मीडिया की ओर से ‘सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद’ के रूप में चुना गया.
हालांकि, 2009 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले रिजिजू का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था. इसके बावजूद, 2014 के Lok Sabha चुनाव से पहले वे फिर से भाजपा में लौट आए और New Delhi में पूर्वोत्तर से पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे.
समाचार लेखों और चर्चाओं में यह भी जिक्र अक्सर होता है कि रिजिजू, तत्कालीन विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज के पसंदीदा थे, लेकिन वे भाजपा के किसी खास गुट से कभी नहीं जुड़े. 2014 में जब पीएम मोदी के नेतृत्व में Government बनी तो उन्होंने भारी जीत के बाद मंत्रालयों के लिए नए चेहरों को चुनने का फैसला किया, तो इस बात से रिजिजू को काफी मदद मिली.
रिजिजू 16 मई 2014 को 16वीं Lok Sabha के लिए चुने गए थे. उनके कार्यों को देखते हुए Prime Minister मोदी ने उन्हें 26 मई 2014 को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया. वे मई 2014 से मई 2019 तक अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री थे. 2021 में विधि व न्याय मंत्री का पदभार ग्रहण करने से पहले रिजिजू मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे. वर्तमान में किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
–
डीसीएच/एबीएम
Skip to content