पूर्णिया के व्यापारी बोले-पीएम मोदी के प्रोत्साहन से युवा मखाना की खेती और व्यापार से जुड़ रहे

पूर्णियां, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में एक बार फिर पूर्णिया के मखाने का जिक्र किया और बताया कि बिहार का मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है. ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं. Prime Minister के इस बयान पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है.

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल ने मखाना कारोबार को प्रोत्साहित करने पर से बातचीत में कहा, “Prime Minister द्वारा मखाना का जिक्र करना, पूर्णियावासियों के लिए गौरव का विषय है. Prime Minister ने पूर्णिया दौरे के दौरान मखाना कारोबार के विकास को कई बातें कही थीं. मखाना को लेकर कई काम भी Prime Minister ने किए हैं. 10 सालों में मखाना कारोबार में अंतर आया है. Prime Minister मोदी के प्रोत्साहन से आज हजारों युवा मखाना की खेती और व्यापार से जुड़ रहे हैं. मखाना का आज ग्लोबल बाजार है. मखाना हर दृष्टि से खाने योग्य है. Prime Minister मोदी ने मखाना उद्योग के विकास के लिए बहुत कुछ किया.”

आदित्य केजरीवाल ने कहा, “मखाना एक सुपरफूड के रूप में अपनाया जा रहा है. पहले किसानों को मखाना से अच्छी आमदनी नहीं होती थी. अब किसानों की मखाना की खेती से आमदनी बढ़ी है. अब मखाना की खेती भी आधुनिक तौर पर की जा रही है. Government मखाना की खेती पर सब्सिडी भी दे रही है.”

दूसरी तरफ नये व्यापारी भी अपने पारंपरिक व्यवसाय से इतर मखाना की ओर मुड़ रहे हैं. व्यापारी आदित्य ने कहा, “जब Government व्यवस्था देती है तो व्यापार बढ़ता है. यही कारण है कि आज अन्य व्यापार से अधिक मखाना में मुनाफा हो रहा है. अब तो मखाना चिप्स पैकेट में विभिन्न स्वाद के साथ बाजार में है. आने वाले दिनों में मखाना का बाजार बहुत बड़ा होगा. इसलिए बहुत से युवा मखाना उद्योग और व्यापार की ॴर आकर्षित हो रहे हैं. बस एक निवेदन है कि मखाना बोर्ड का गठन दरभंगा में न करके पूर्णिया में किया जाए क्योंकि कच्चा माल यहीं पर होता है.”

–

ओपी/पीएम