
Mumbai , 26 नवंबर . Actress पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का हाल ही में निधन हो गया है. Wednesday को Actress ने social media के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा कीं.
Actress ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके पिता के परिवार और दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पल शामिल हैं.
उन्होंने लिखा, “20 नवंबर को मैंने अपने पापा को खो दिया. अस्पताल में ही उनका निधन हो गया और मैं उन तक पहुंच भी नहीं पाई और मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नही हो रहा है. पापा, आपकी आवाज आज भी मेरे कानों में गूंजती है और आपकी मुस्कान हमेशा मेरे दिल में रहेगी.”
Actress ने आगे लिखा, “पापा, आप मेरी दुनिया के केंद्र थे और मेरी पूरी दुनिया आपके ईर्द-गिर्द घूमती थी. मैंने कभी एक दिन भी आपके बिना जीने के बीरे में नहीं सोचा था. आप एक अच्छे पिता, हमेशा मेरा और हमारे परिवार ख्याल रखने वालों में से थे.”
पूजा ने अपने पिता के स्वभाव पर रोशनी डालते हुए लिखा, “आप एक बेहतरीन अधिकारी, जिन्होंने 2 युद्ध लड़े और गर्व के साथ देश की सेवा की. आपकी हंसी, आपका हंसमुख अंदाज, हर महफिल की जान होना, मम्मी के लिए आपका प्यार और सम्मान, आपका गाना, और रोज की जिंदगी में आपका मार्गदर्शन, आपका हैंडसम, नेक और शानदार होना, ये सारी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी.ये मेरी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर है. मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और आपको जानने वाले हर शख्स के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है. मुझे पता है आप अब सबसे ऊंचे स्वर्ग में हैं.”
Actress पूजा बत्रा एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवा दी है. Actress के सिर्फ पिता तो सेना में कर्नल थे, लेकिन शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल Actress पूजा बत्रा के पिता के चचेरे भाई थे. इससे पहले भी Actress पूजा बत्रा ने खुद social media पर अपनी पोस्ट के जरिए इस रिश्ते का जिक्र करते हुए उन पर गर्व जताया था. अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-Pakistan युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हुए थे और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
–
एनएस/एएस
Skip to content