पुलिस स्मृति दिवस पर नेताओं ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया नमन

New Delhi, 21 अक्टूबर . Police स्मृति दिवस के अवसर पर देश के कई बड़े नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वीर Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया.

Union Minister नितिन गडकरी ने अपने पोस्ट में लिखा, “देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर Policeकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को ‘Police स्मृति दिवस’ पर नमन. जय हिंद!”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने वीर Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर Police कार्मिकों को ‘Police स्मृति दिवस’ पर विनम्र श्रद्धांजलि. मातृभूमि की रक्षा व नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले इन अमर बलिदानियों का शौर्य Police बल की गौरवशाली परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है. कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सदैव राष्ट्रसेवा का पथ आलोकित करती रहेगी. जय हिंद.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी Policeकर्मियों के बलिदान को याद किया. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सर्वोच्च मिसाल प्रस्तुत करने वाले सभी वीर Policeकर्मियों को Police स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा. इन वीरों के परिवारों का धैर्य, साहस और त्याग भी पूरे राष्ट्र के लिए वंदनीय है. देश सदैव उनका ऋणी रहेगा. जय हिंद!”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने पोस्ट कर कहा, “Police स्मृति दिवस पर देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति एवं जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर Policeकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए आपका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा. राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “देश की आंतरिक सुरक्षा एवं जन-सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर बलिदानी Policeकर्मियों को ‘Police स्मृति दिवस’ पर विनम्र श्रद्धांजलि! कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के जीवन की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर Policeकर्मियों का शौर्य एवं त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा. उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. जय हिन्द!”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने भी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “देश की सुरक्षा व जनसेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर Policeकर्मियों को Police स्मृति दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

Gujarat के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा, “जन-जन की सुरक्षा से लेकर राष्ट्र की शांति और व्यवस्था बनाए रखने तक, Police बल का समर्पण अतुलनीय है. Police स्मृति दिवस पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

–

पीआईएम/एएस