
New Delhi, 19 अक्टूबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह Police स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में Wednesday को New Delhi स्थित राष्ट्रीय Police स्मारक पर शहीद Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. गृह मंत्री एक मोटरसाईकल रैली को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे, जिसमें राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, Himachal Pradesh, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, Haryana, चंडीगढ़ व दिल्ली), केंद्रीय सशस्त्र बलों और कुछ केंद्रीय Police संगठनों के लगभग 90 सवार होंगे.
यह रैली ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ के संदेश पर आयोजित एक देशव्यापी रैली का भाग है, जिसमें देशभर के सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों व केंद्रीय बलों के मोटरसाइकिल सवार एकता नगर, Gujarat पहुंच कर एकता परेड- 2026 में सम्मिलित होंगे.
21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में Police के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. तब से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर Police स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है. Police कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं एकता बनाए रखने में Police की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए Prime Minister ने Police स्मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय Police स्मारक देश को समर्पित किया.
यह स्मारक Police बलों में राष्ट्रीय पहचान, गर्व, उद्देश्यों में एकरूपता, एक समान इतिहास और भविष्य की भावना भरने के साथ-साथ उनकी इस प्रतिबद्धता को भी और सशक्त करता है कि उन्हें अपने प्राणों की कीमत पर भी देश की रक्षा करनी है. Police स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय भी मौजूद है. केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में मौजूद एक 30 फुट ऊंचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड Police कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और नि:स्वार्थ सेवा का प्रतीक है.
इसी प्रकार ‘शौर्य की दीवार’ जिस पर शहीदों के नाम उत्कीर्ण हैं, कर्तव्य के पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले Policeकर्मियों की बहादुरी और बलिदान के अचल प्रतीक के रूप में उपस्थित है. संग्रहालय की संकल्पना में भारतीय Police व्यवस्था के इतिहास और विकास यात्रा के दर्शन होते हैं. यह स्थान Police बल और आम नागरिकों दोनों के मन में एक तीर्थ जैसा आदर रखता है. राष्ट्रीय Police स्मारक आम जनता के लिए Monday के अलावा अन्य सभी दिन खुला रहता है. केंद्रीय सशस्त्र Police बलों द्वारा प्रत्येक Saturday और Sunday को सूर्यास्त से एक घंटा पूर्व यहां बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन भी किया जाता है.
विगत वर्षों की भांति ‘Police स्मृति दिवस’ पर देशभर में शहीद Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय Police स्मारक में आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय सशस्त्र Police बलों और दिल्ली Police की एक संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी. परंपरा के अनुरूप, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा की जाएगी. कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री, Police पृष्ठभूमि के सांसद, सीएपीएफ/सीपीओ प्रमुख तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महानिदेशक, Police समुदाय के अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
कार्यक्रम के दौरान, गृह मंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अतिरिक्त उपस्थित जन समूह को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर गृह मंत्री द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ संपन्न होगा.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content