पुलिस लाइंस में पेंशनर्स कक्ष की शुरुआत, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त . सेवानिवृत्त Police अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट ने महत्वपूर्ण पहल की है. Saturday को Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने Police लाइन्स, गौतमबुद्धनगर में नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया.

इस दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त Police अधिकारी एवं कर्मचारी तथा Police विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. पेंशनर्स कक्ष की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त Policeकर्मियों को एक सम्मानजनक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है. यहां सेवानिवृत्त Police अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा संबंधित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. Police विभाग की इस पहल से पेंशन, विभागीय कार्यों और अन्य आवश्यक मामलों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मियों को होने वाली परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है.

उद्घाटन के अवसर पर Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त Police अधिकारी एवं कर्मचारी Police संगठन की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने अपने सेवाकाल में लंबे समय तक Police व्यवस्था और जनसेवा के लिए कार्य किया है. उनका अनुभव, कार्यकुशलता और सेवा भावना आज भी Police व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी Police संगठन के साथ उनका जुड़ाव बना रहना जरूरी है और उनके अनुभवों तथा सुझावों का उपयोग संगठन को मजबूत बनाने में किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम नहीं होगा, बल्कि यह सेवानिवृत्त Policeकर्मियों और वर्तमान Police संगठन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र भी बनेगा. सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभवों से Police व्यवस्था, जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में मदद ली जाएगी. कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त Police अधिकारियों और कर्मचारियों ने Police कमिश्नरेट की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक Police विभाग में सेवा देने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए इस प्रकार की सुविधा शुरू किया जाना सम्मानजनक कदम है.

उन्होंने Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि पेंशनर्स कक्ष के माध्यम से उनकी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा और विभाग के साथ उनका संवाद भी मजबूत होगा. कार्यक्रम के दौरान अपर Police आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, Police उपायुक्त मुख्यालय शैव्या गोयल, सहायक Police आयुक्त लाइन्स शकील मोहम्मद सहित Police विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

इसके अलावा सेवानिवृत्त Police अधीक्षक एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश Police पेंशनर्स कल्याण संस्थान, शाखा गौतमबुद्धनगर अजीत सिंह, सेवानिवृत्त Police उपाधीक्षक एवं समन्वयक, पीपीएस वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर सेवक राम यादव, सेवानिवृत्त Police उपाधीक्षक एवं महासचिव, उत्तर प्रदेश Police पेंशनर्स कल्याण संस्थान रघुराज सिंह चौहान, सेवानिवृत्त Police उपाधीक्षक एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, सेवानिवृत्त Police उपाधीक्षक एवं सदस्य आर.के. सिंह तथा संस्थान के सचिव यदुराज सिंह समेत अन्य Police अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त Policeकर्मी मौजूद रहे.

पीकेटी/डीकेपी