पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मध्य प्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का किया विमोचन

Bhopal , 10 नवंबर . Police महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने Tuesday को Police मुख्यालय, Bhopal में Madhya Pradesh Police की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया. यह पुस्तिका Madhya Pradesh Police की संगठनात्मक संरचना, स्वीकृत बल, उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यक्षमता का समग्र चित्र प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज है. इसमें वर्ष 2025 के दौरान Police संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण सांख्यिकीय जानकारियों को संकलित कर सुव्यवस्थित एवं सरल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है.

पुस्तिका में 1 जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक की अवधि के आंकड़ों को शामिल किया गया है. इसके नवीनतम संस्करण को अधिक उपयोगी, तथ्यपरक एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से अनावश्यक एवं दोहराव वाले आंकड़ों को हटाकर महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राथमिकता दी गई है. साथ ही जटिल सूचनाओं को सरल एवं व्यवस्थित प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे Police अधिकारियों एवं अन्य संबंधित इकाइयों को आवश्यक जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सकेगी.

पुस्तिका में समाहित प्रमुख सांख्यिकीय जानकारियां एवं महत्वपूर्ण तथ्य हैं.

Police बल के स्वीकृत पदों में 2,673 की वृद्धि

वर्ष 2025 में Madhya Pradesh Police के स्वीकृत बल में कुल 2,673 नवीन पदों की वृद्धि हुई है. इनमें तकनीकी सेवाएं (एफएसएल) के 1,266, Police बैंड के 932, हॉक फोर्स के 325 तथा जिला बल उज्जैन के 150 पद शामिल हैं.

Police के आवासीय एवं वाहन संसाधनों में विस्तार

वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में Police के आवासीय परिसरों के प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है. साथ ही डायल-112 सेवा से संबंधित आंकड़ों को भी अद्यतन किया गया है. Police वाहनों की संख्या वर्ष 2024 में 1,150 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 1,200 हो गई है.

प्रदेश में Police थानों की संख्या बढ़कर 1,175 हुई

वर्ष 2024 में प्रदेश में कुल 1,173 Police थाने थे. उज्जैन में दो नवीन Police थानों की स्थापना के बाद वर्ष 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 1,175 हो गई है.

सांख्यिकी डाटा पुस्तिका का डिजिटल संस्करण Madhya Pradesh Police की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे Police अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित व्यक्ति आवश्यक सांख्यिकीय जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. यह सांख्यिकी डाटा पुस्तिका केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि Madhya Pradesh Police की संगठनात्मक क्षमता, उपलब्ध संसाधनों एवं विकास की दिशा को समझने का महत्वपूर्ण आधार है.

इसमें संकलित तथ्य नीतिगत निर्णय लेने, संसाधनों के बेहतर उपयोग, आवश्यकताओं के आकलन तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं एवं रणनीतियों के निर्धारण में उपयोगी सिद्ध होंगे. मध्यप्रदेश Police द्वारा संगठनात्मक विकास, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन तथा आधुनिक एवं जनोन्मुखी Policeिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

इस अवसर पर अतिरिक्त Police महानिदेशक योजना योगेश चौधरी, Police महानिरीक्षक योजना अभय सिंह, Police उप महानिरीक्षक विनीत कपूर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

–

डीकेपी/