
ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना Police ने मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग तथा लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए पांच मोबाइल फोन, इनमें एक आईफोन-18 प्रो, दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, 2500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है. Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी सीधे तौर पर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे, जबकि तीसरा आरोपी छीने गए मोबाइल फोन खरीदकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था. Police के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से बिसरख Police ने 6 प्रतिशत एरिया पार्क के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ सुहैल पुत्र नजाकत उर्फ लियाकत, निवासी बीबीनगर, बुलंदशहर, उम्र करीब 23 वर्ष, अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू पुत्र शराफत अली, निवासी बीबीनगर, बुलंदशहर, उम्र करीब 22 वर्ष, और नईम पुत्र स्वर्गीय बुंदू, निवासी डासना, गाजियाबाद, वर्तमान निवासी पिलखुवा, हापुड़, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है.
पूछताछ में आरोपियों ने Police को बताया कि 21 सितंबर 2026 को उन्होंने चेरी काउंटी सोसाइटी के पास एक महिला को निशाना बनाया था. आरोपियों ने मोबाइल फोन देखने के बहाने महिला से उसका आईफोन-18 प्रो लिया और इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गए.
Police के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बिसरख थाने में मोबाइल स्नैचिंग से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं. Police के मुताबिक, सलमान उर्फ सुहैल मोटरसाइकिल चलाता था, जबकि अजाज पीछे बैठकर वारदात को अंजाम देता था. दोनों सुनसान रास्तों पर घूमते हुए या ई-रिक्शा में बैठे लोगों को मौका देखकर निशाना बनाते थे. कई मामलों में मोबाइल देखने के बहाने उसे अपने कब्जे में लेकर फरार हो जाते थे. Police का कहना है कि सलमान पिछले करीब तीन वर्षों से नोएडा में ऑटो चलाता था, इसलिए उसे शहर के विभिन्न रास्तों और इलाकों की जानकारी थी.
Police के अनुसार, छीने गए मोबाइल फोन नईम को बेचे जाते थे. नईम इन मोबाइल फोन को खरीदने के बाद पश्चिम बंगाल और बिहार समेत दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था.
Police ने बताया कि नईम का पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर तथा गाजियाबाद में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police ने आरोपियों के पास से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इनमें आईफोन-18 प्रो सिल्वर रंग, आईफोन-16 नीले रंग का, आईफोन-16 प्रो नीले रंग का, आईफोन-16 सफेद रंग का और एक नीले रंग का रीयलमी एंड्रॉयड मोबाइल शामिल हैं. इसके अलावा तीन सिल्वर पेपर फॉयल, मोबाइल बेचकर प्राप्त किए गए 2500 रुपए और बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. इसके साथ ही सलमान और अजाज के कब्जे से एक-एक .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.
इस संबंध में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है. Police रिकॉर्ड के अनुसार नईम के खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक चोरी, लूट, हथियार अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ गाजियाबाद के सिहानी गेट, कविनगर, मसूरी, गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-58 और सेक्टर-39 तथा अन्य थानों में मामले दर्ज बताए गए हैं. इनमें वर्ष 2016 और 2018 के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे, चोरी व लूट के मामले और वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमा भी शामिल हैं. वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ गाजियाबाद में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हुए थे.
वहीं, सलमान उर्फ सुहैल के खिलाफ गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में वर्ष 2024 में लूट और हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा बिसरख थाने में वर्ष 2026 के तीन स्नैचिंग मामलों और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है. अजाज के खिलाफ भी बिसरख थाने में तीन स्नैचिंग मामलों और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है.
बिसरख Police ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Police अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और उनके द्वारा बेचे गए मोबाइल फोन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.
–
पीकेटी/एमएस
Skip to content