
नोएडा, 30 सितंबर . नोएडा के थाना सेक्टर-24 की Police ने वाहन चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, दो टूटी हुई चेन, दो अवैध चाकू और 15,500 रुपए की नकदी बरामद की है.
Police के अनुसार, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से राहगीरों से छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे. Police के मुताबिक, 29 सितंबर को थाना सेक्टर-24 Police टीम को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम ने सेक्टर-54 स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो संदिग्धों को Police ने पकड़ लिया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद हुआ.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ गोल्डी पुत्र जितेंद्र, निवासी ई-403, द्वितीय तल, ईस्ट विनोद नगर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र करीब 30 वर्ष और मोहित उर्फ प्रिंस पुत्र सचिन, निवासी 43, पेप्सी वाली गली, खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है. Police ने आरोपियों के कब्जे से हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है. इसके अलावा दो टूटी हुई चेन, दो अवैध चाकू और कुल 15,500 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं.
Police अब बरामद सामान और मोटरसाइकिल के संबंध में भी जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया था. Police के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं. Police का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में की गई अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही बरामद मोटरसाइकिल और चेन के संबंध में संबंधित मामलों की जांच की जा रही है.
Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी अकेले वारदात करते थे या इनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं. थाना सेक्टर-24 Police की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content