पुलिस ने तृणमूल के नए मुख्यालय की घेराबंदी की, ममता गुट ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया

कोलकाता, 28 नवंबर . कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास बन रहे ममता तृणमूल कांग्रेस के नए मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर Police बैरिकेड लगाने को लेकर Saturday को Political विवाद खड़ा हो गया. पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह कदम Political प्रतिशोध की भावना से उठाया गया है.

ममता तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि Friday शाम को आनंदपुर Police स्टेशन के कर्मियों ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए या जरूरी दस्तावेज दिखाए, निर्माणाधीन इमारत के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगा दिए.

पार्टी के एक नेता के अनुसार, निर्माण स्थल से कालीघाट स्थित पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर फोन किया गया. उन्हें बताया गया कि Policeकर्मी वहां पहुंच गए हैं और प्रस्तावित मुख्यालय के प्रवेश द्वार को रोक दिया है.

इस सूचना के बाद पार्टी के कोलकाता जिला अध्यक्ष, वकील और नेता बैश्वानर चट्टोपाध्याय तथा कुणाल घोष तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की और Policeकर्मियों से बैरिकेड लगाने के कारण के बारे में स्पष्टीकरण मांगा.

खबरों के अनुसार, Police ने तृणमूल नेताओं से कहा कि कोलकाता नगर निगम से जरूरी अनुमति लिए बिना इस इमारत का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने Police के इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया. उनका तर्क था कि मुख्यालय का निर्माण अभी चल रहा है और इस जगह का इस्तेमाल अभी किसी संगठनात्मक गतिविधि के लिए नहीं किया जा रहा है.

पार्टी के अनुसार, उनके नेता और कार्यकर्ता वहां केवल निर्माण कार्य की प्रगति देखने गए थे. इसलिए, ममता गुट ने सवाल उठाया कि केएमसी की अनुमति न होने का हवाला देकर इमारत तक पहुंच को रोकने का क्या औचित्य है.

Saturday सुबह तृणमूल की राज्यसभा सांसद डोला सेन स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रस्तावित मुख्यालय पहुंची. उन्होंने वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक लंबी बैठक की और बाद में Police की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे Political रूप से प्रेरित बताया.

डोला सेन ने कहा कि उन्हें असल में Friday को दोहरी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी अपनी हार का बदला लेने के लिए इस कार्यालय पर कब्जा करना चाहती थी. सच तो यह है कि यह बदले की राजनीति, उस दोहरी हार के गुस्से की वजह से की जा रही है. हालांकि, ममता बनर्जी या उनकी पार्टी को इन सब चीजों से दबाया नहीं जा सकता.

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेशन की तरफ से एक असिस्टेंट इंजीनियर, एक सब-असिस्टेंट इंजीनियर और एक अन्य व्यक्ति, ये तीनों लोग निरीक्षण के लिए आए थे. हमने उन्हें बताया कि यह हमारा घर है, हमारा पार्टी ऑफिस है और यह हमारी जिम्मेदारी के अंतर्गत आता है. हम खुद ही यहां रेनोवेशन (नवीनीकरण) का काम करवा रहे हैं और कॉर्पोरेशन से अनुमति लेने के बाद पिछले तीन सालों से यह काम चल रहा है. इसलिए, जब भी कॉर्पोरेशन से कोई निरीक्षण के लिए आए, तो हमें इसकी जानकारी होनी चाहिए. हमने कॉर्पोरेशन से यही कहा है कि आगे से जब भी आप निरीक्षण के लिए आएं, तो कृपया हमें पहले एक नोटिस दें.

एक टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि Friday रात को बिना किसी नोटिस के हमने देखा है कि रास्ता सील कर दिया गया है, हमारे भवन में जाने से रोक दिया गया है, हमारे शीर्ष नेतृत्व भी बीच-बीच में आते हैं, उन लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है. कोई लीगल नोटिस नहीं दिया गया है. यह बदले की राजनीति का उदाहरण है. इस तरह करके ममता बनर्जी को रोक देंगे, यह गलतफहमी है. वामपंथी Government भी ममता को रोक नहीं पाई. जितने भी हथकंडे अपना लें, शेष बात जनता बोलती है. जनता इसका विचार करेगी. शहर में अवैध निर्माण चल रहे हैं, उस पर प्रशासन की नजर नहीं जाती है. आज टीएमसी के भवन में न जा सकें, उसके लिए पूरा तंत्र लगाया है.

–

डीकेएम/पीएम