पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, नाबालिग के कब्जे से 16 लाख के आभूषण और नकदी बरामद

नोएडा, 22 सितंबर . नोएडा के सेक्टर-39 थाने की Police ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक नाबालिग आरोपी को Police हिरासत में लिया है. Police ने उसके कब्जे से करीब 16 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 1,09,650 रुपए नकद बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई. Police के मुताबिक, 20 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-39 में अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर Police ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

घटना के खुलासे के लिए Police टीम का गठन किया गया था. जांच के दौरान Police टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया और महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई. जांच के आधार पर Police टीम ने 22 सितंबर को सेक्टर-47/48 क्षेत्र से एक नागालिग आरोपी को नियमानुसार Police संरक्षण में लिया.

Police का दावा है कि उसके पास से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद हुई है. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है.

Police द्वारा जारी बरामदगी विवरण के अनुसार, नाबालिग के कब्जे से सोने के एक गले के हार, दो हाथ के कंगन, दो मंगलसूत्र, तीन चेन, एक मांग का टीका, एक नाक की नथुनी, दो अंगूठियां, एक ओम पेंडल और तीन जोड़ी झुमके बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब भी बरामद हुई हैं. इन आभूषणों के साथ Police ने 1,09,650 रुपए नकद भी बरामद किए हैं. Police पकड़े गए नाबालिग के पुराने इतिहास और उसके अन्य साथियों की भी जानकारी जुटा रही है.

पीकेटी/डीकेपी