
पुरी, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन के मौके पर Odisha के पुरी में विशेष सैंड आर्ट और सैंड एनिमेशन तैयार किया गया. अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने अपने पुरी स्थित स्टूडियो में Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यह खास कलाकृति बनाई. सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी इस अवसर पर Prime Minister को समर्पित सैंड-आर्ट एनिमेशन तैयार किया.
सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सैंड एनिमेशन के जरिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं. उनके मुताबिक, इस कलाकृति के जरिए Prime Minister के Political जीवन और देश से जुड़े विभिन्न कार्यों को दर्शाने की कोशिश की गई है.
मानस कुमार साहू ने Prime Minister के करीब 25 साल के Political करियर का उल्लेख करते हुए ‘मेक इन इंडिया’, राम मंदिर, अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और GST जैसे मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने ब्रिक्स और इसरो के चंद्रयान मिशन का भी उल्लेख किया. साथ ही, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भी अपने बनाए सैंड आर्ट में शामिल किए जाने की बात कही.
कलाकार ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के दिन पड़ने को भी कलाकृति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को राष्ट्र निर्माण और निर्माण-कौशल से जोड़ते हुए Prime Minister को भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला बताया. उनके अनुसार, इस विशेष सैंड आर्ट को तैयार करने में करीब एक घंटे का समय लगा.
इस मौके पर सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनका सैंड आर्टवर्क बनाया. एक छात्रा ने कहा कि उन्होंने Prime Minister का यह चित्रात्मक आर्टवर्क उनके 76वें जन्मदिन की बधाई देने के उद्देश्य से तैयार किया है.
छात्रा ने कहा कि पुरी में बनाई गई यह सैंड एनिमेशन और कलाकृति Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विशेष सैंड आर्ट प्रस्तुति का हिस्सा रही. कलाकारों और छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए Prime Minister को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को कलाकृति में उकेरा है.
–
पीएम
Skip to content