पुरी में आफताब शिवदासानी ने किए जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन, ओडिशा के लोगों और संस्कृति की प्रशंसा की

पुरी, 27 नवंबर . Actor और निर्माता आफताब शिवदासानी पहली बार पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने की खुशी जताई, Odisha के लोगों और संस्कृति की तारीफ की और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से खुश रहने और लोगों की सेवा करने की अपील की.

Actor ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अभी मैं जगन्नाथजी के दर्शन करके आ रहा हूं और बहुत अच्छा लग रहा है. जब जगन्नाथजी का बुलावा आता है, तो कोई मना नहीं कर सकता है. बहुत सालों से आने की ख्वाहिश थी लेकिन आ नहीं सका. आज उनका बुलावा आया तो, मैं आ गया और इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रगुजार हूं. साथ ही, मुझे खुशी हो रही है कि इतने अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन हुए.”

Actor ने कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन कर पाए. उन्होंने कहा, “यह मेरी खुशनसीबी है कि मुझे उनके इतने अच्छे दर्शन करने को मिले और मैं उम्मीद करता हूं कि वे मुझे जल्द ही वापस बुलाएं. मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मुझे यहां पर बार बार बुलाया जाए और मैं यहां आना चाहता हूं. पहली बार आया हूं, तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. दर्शन बहुत अच्छे से हुए जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं.”

Actor ने Odisha और यहां की संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे Odisha आने में बहुत अच्छा लगता है और किसी न किसी कारण से मैं यहां पर आता रहता हूं. मुझे यहां के लोग, कल्चर और भी बहुत सारी चीजें बहुत अच्छी लगती हैं, सबसे खास बात यह है कि यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिलता है.”

ने Actor से सवाल किया, “जितने भी इंडस्ट्री वाले आपको देख रहे हैं ,उन्हें आप क्या कहना चाहेंगे?” इस सवाल का जवाब देते हुए Actor ने कहा, “उनसे मैं बस यही कहना चाहूंगा कि खुश रहें और लोगों की सेवा करते रहें.”

–

एनएस/पीएम