
New Delhi, 2 नवंबर . पुणे आधुनिक, टिकाऊ और समावेशी शहरी परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन Tuesday को होने वाला है. मेट्रो लाइन 3 को ‘पिंक लाइन’ के नाम से जाना जाता है.
Prime Minister Narendra Modi 3 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की महत्वाकांक्षी 23 किलोमीटर लंबी कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे और लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर Prime Minister कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.
Prime Minister Narendra Modi ने इस परियोजना के महत्व को रेखांकित करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, “पुणे मेट्रो की नई पिंक लाइन को क्या खास बनाता है? 23 किलोमीटर लंबी यह लाइन हिंजेवाड़ी के आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ती है. इसका संचालन महिलाएं करती हैं. बिजली की लगभग एक तिहाई आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी करने की योजना है. कल, 8,300 करोड़ रुपए की इस अवसंरचना परियोजना का उद्घाटन होगा. पुणे में जीवन की सुगमता को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा.”
8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित पिंक लाइन मान को जिला न्यायालय मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगी. यह पुणे के प्रमुख आईटी हब हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.
आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस कॉरिडोर से हजारों आईटी पेशेवरों और अन्य यात्रियों की दैनिक यात्रा में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, यातायात जाम कम होगा और वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी घटेगा. मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ इसका एकीकरण पूरे शहर में कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा.
महिलाओं के सशक्तीकरण पर इसका विशेष ध्यान पिंक लाइन को उल्लेखनीय बनाता है. अपनी तरह की पहली पहल में पूरे कॉरिडोर का संचालन महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा. यह देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को उजागर करेगा. यह परियोजना पर्यावरण स्थिरता को भी अपनाती है, जिसमें लगभग 30 प्रतिशत बिजली की आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी करने की परिकल्पना की गई है.
उद्घाटन के साथ ही Prime Minister पुणे मेट्रो के द्वितीय चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 13,500 करोड़ रुपए है. इस विस्तार में लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल होंगी, जिससे शहर का मेट्रो नेटवर्क काफी बढ़ जाएगा. ये कॉरिडोर वनाज, चांदनी चौक, रामवाड़ी, विट्ठलवाड़ी, खराड़ी, खड़कवासला, हडपसर, स्वारगेट, मानिक बाग और नांदेड़ सिटी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ेंगे.
ये नए कॉरिडोर स्वारगेट, नल स्टॉप और खराड़ी बाईपास जैसे प्रमुख इंटरचेंज पॉइंट्स के माध्यम से अंतर-शहरी बस सेवाओं और मौजूदा मेट्रो मार्गों से भी जुड़ेंगे.
–
एएसएच/
Skip to content