
पुणे, 16 अक्टूबर . पुणे में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय गिरोह का फरासखाना Police ने पर्दाफाश किया है. Police ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले विजयपाल कंवर सैन (34) को हिरासत में लिया है.
उसके कब्जे से 139.720 ग्राम सोने के गहने, एक मोबाइल फोन, धारदार चाकू और लोहे का कटर समेत कुल 21.21 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया गया है. Police कार्रवाई में चेन और मंगलसूत्र चोरी के कुल 13 मामलों का खुलासा हुआ है.
Police के अनुसार, 25 सितंबर की रात सागर प्रकाश कोमटी अपने मित्र के साथ पुणे के Wednesday चौक स्थित बेलबाग चौक के पास गणेश विसर्जन की शोभायात्रा देख रहे थे. इसी दौरान छह लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया, मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया. इसके बाद लोहे के कटर की मदद से उनके गले में पहनी सोने की चेन काटकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत 1.46 लाख रुपये से अधिक बताई गई.
मामले की जांच के दौरान फरासखाना Police को गोपनीय सूचना मिली कि वारदात में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के छह लोग शामिल हैं. इसके बाद Police ने विजयपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सहायक Police निरीक्षक अनिल सुरवसे के नेतृत्व में हुई जांच में आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की.
Police टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने के गहने, शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन, एक धारदार चाकू और लोहे का कटर बरामद किया. जांच के दौरान चेन और मंगलसूत्र चोरी के 12 अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ.
Police के मुताबिक, आरोपी शामली जिले के इस्लामपुर घसौली गांव के निवासी हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक आयोजनों तथा मेलों में लोगों को निशाना बनाते थे. गिरोह के सदस्य श्रद्धालुओं को चारों ओर से घेरकर कटर की मदद से उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र काट लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content