
पुणे, 31 अगस्त . Maharashtra नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे और उनके साथ 20 से 25 पदाधिकारियों, छात्रों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे के चतुरश्रृंगी Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
यह मामला गणेशखिंड स्थित शासकीय तंत्रनिकेतन (राजकीय पॉलिटेक्निक) में कथित रूप से बिना अनुमति प्रवेश करने, हंगामा करने और धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया है.
Police के अनुसार, शिकायतकर्ता डॉ. राजेंद्र काशिराम पाटील ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 12.30 से 1.15 बजे के बीच अमित ठाकरे अपने समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर में पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति कॉलेज के कार्यालय में प्रवेश किया और वहां लगा Prime Minister Narendra Modi का फोटो निकालकर अपने साथ ले गए.
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अमित ठाकरे और उनके साथ मौजूद लोगों ने कॉलेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया, कार्यालय में कुछ समय तक रुके और जोर-जोर से नारे लगाकर हंगामा किया. इसके बाद डॉ. पाटील ने Police में शिकायत दर्ज कराई.
Police ने अमित राज ठाकरे और 20 से 25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और Maharashtra Police अधिनियम की धारा 120 के तहत मामला दर्ज किया है.
चतुरश्रृंगी Police स्टेशन के वरिष्ठ Police निरीक्षक उत्तम भजनावळे ने से कहा कि मामले की जांच जारी है. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएस/
Skip to content