
पुणे, 3 सितंबर . चर्चित पोर्श कार हादसे में जान गंवाने वाले अनीश अवधिया की माता सविता अवधिया और पिता ओम अवधिया पुणे पहुंचे. उन्होंने पुणे Police कमिश्नर अमितेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जांच सही ट्रैक पर होने की बात कही. इस दौरान उन्होंने पुणे और पूरे Maharashtra की जनता और मीडिया का परिवार को लगातार साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद किया.
अनीश की मां सविता अवधिया ने कहा, “मैं यहां अमितेश सर का धन्यवाद करने आई थी. पुणे की जनता, पूरे Maharashtra की जनता और मीडिया ने शुरू से लेकर आज तक हमारा बहुत सपोर्ट किया है, इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करती हूं. भगवान न करे किसी के साथ ऐसा हो, लेकिन अगर होता है तो आप लोग ऐसे ही उनका साथ बनाए रखिए ताकि उनको भी न्याय मिल सके. आजकल हर कुछ दिन में नया केस सुनने को मिलता है कि किसी नाबालिग ने किसी को मार दिया. इसलिए Government को बालिग होने की गाइडलाइन 18 साल से घटाकर 16 साल कर देनी चाहिए. आजकल के बच्चे समय से पहले ही बालिग हो रहे हैं. 16 साल की उम्र में वह सारी चीजें करते हैं: ड्रग्स का सेवन करते हैं, शराब पीते हैं, गाड़ियां चलाते हैं और क्राइम भी करते हैं. इसलिए हमारी Government से यही निवेदन है कि 18 साल की गाइडलाइन को 16 साल किया जाए.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या इसके लिए Government को कोई लेटर देंगी, तो उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि मीडिया के जरिए यह बात Government तक पहुंचे और Police कमिश्नर व Police अधिकारियों की तरफ से यह लेटर Prime Minister या President तक जाए ताकि विधानसभा में यह मुद्दा उठे.
केस की जांच पर सविता ने कहा कि जांच बिल्कुल सही ट्रैक पर चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. हमारे घर में बच्चे को आते-आते 52 घंटे लगे. मैं अपने बच्चे की बॉडी को टच नहीं कर पाई. मैं आखिरी टाइम पर अपने बच्चे को गले से नहीं लगा पाई क्योंकि आते-आते उसकी बॉडी डीकंपोज होने लग गई थी. यहां फ्रीजर नहीं दे रहे थे. अगर Government थोड़ी मदद कर देती तो मैं अपने बच्चे को आखिरी विदाई अच्छे से दे पाती.
उन्होंने कहा कि अनीश बहुत इंटेलिजेंट था, उसके बड़े सपने थे. वह कहता था कि मम्मी-पापा, ‘मैं विदेश जाऊंगा, आप लोगों को ले जाऊंगा.’ वह घर में सभी का, दादा-दादी का, बहुत ख्याल रखता था. ब्लड सैंपल बदले जाने के सवाल पर सविता ने कहा कि पूरी कोशिश की गई थी कि केस ही पलट जाए और आरोपी फ्री हो जाए, उसे 15 घंटे के अंदर छोड़ दिया गया था. लेकिन पुणे Police ने बहुत अच्छे से इन्वेस्टिगेशन किया और न्याय दिलाने में सहायता की.
अनीश के पिता ओम अवधिया ने कहा कि वह Madhya Pradesh से आए हैं. उन्होंने सीपी अमितेश कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन दिया. उन्होंने भी बालिग की उम्र 16 साल करने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि आज हर दूसरे दिन होता है कि बच्चा चाकू मारकर मर्डर कर देता है और छूट जाता है. कानून में परिवर्तन होना चाहिए ताकि डर हो.
सुनील टिंगरे को क्लीन चिट मिलने पर उन्होंने कहा कि Police प्रशासन ने जांच की है और क्लीन चिट दिया है तो वह सही हुआ है, इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे. अवधिया ने मांग की कि इस केस को हिट एंड रन और ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जाए. इतने बड़े आदमी के बच्चे को भी सजा मिली, यह देखकर पब्लिक डरेगी और ड्रिंक एंड ड्राइव कम होगा.
अपने बेटे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार में अनीश सबसे बड़ा था, छोटे बच्चे उसे ‘दादा’ बोलते थे और कहते थे कि दादा पुणे गया है, हम भी पुणे जाएंगे, Dubai जाएंगे, लेकिन सब खत्म हो गया. पुणे की जनता का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि हम मराठी भाषा को लेकर थोड़ा डर रहे थे, लेकिन आज लगता है मराठी मानुष गलत नहीं हैं, सब अपने हैं.
–
/एबीएम
Skip to content