पुणे: जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार

पुणे, 21 अक्टूबर . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड को फोन और मैसेज के जरिए कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के मामले में Police ने एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विशाल माधवराव बिच्चेवाड (39) के रूप में हुई है, जो लोणी कंद क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत था.

Police के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात आव्हाड को एक अज्ञात नंबर से कई बार कॉल और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए थे. आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मामले में ठाणे के वर्तक नगर Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

जांच के दौरान आरोपी तक पहुंचने में उसके मकान मालिक की सतर्कता अहम साबित हुई. बताया गया कि आव्हाड ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का विवरण social media पर साझा किया था. यह पोस्ट देखने के बाद मकान मालिक अनिल कंद ने नंबर की पहचान अपने किरायेदार विशाल बिच्चेवाड के रूप में की. इसके बाद उन्होंने आरोपी को लोणी कंद Police स्टेशन पहुंचाया और Police को इसकी जानकारी दी.

लोणी कंद Police स्टेशन की वरिष्ठ Police निरीक्षक सुनीता रोकडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद Police ने नंबर और आरोपी की पहचान का सत्यापन किया. पुष्टि होने पर ठाणे के वर्तक नगर Police स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद ठाणे Police की एक टीम पुणे पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई.

Police अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने धमकी क्यों दी, उसका मकसद क्या था और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

–

एएमटी/डीकेपी